गंगा किनारे गंदगी साफ कर रहीं विदेशी महिलाएं, वीडियो वायरल होने के बाद भारतीयों ने कहा- हम कब सुधरेंगे

Viral video from the Ganga Ghat in Rishikesh: ऋषिकेश में गंगा घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विदेशी महिलाएं ग्लव्स पहने नदी किनारे बिखरा प्लास्टिक और कूड़ा उठाती नजर आ रही हैं।
GANGA GHAT VIRAL VIDEO
गंगा किनारे गंदगी साफ कर रहीं विदेशी महिलाएंसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • ऋषिकेश में गंगा घाट पर विदेशी महिलाएं कचरा साफ करती दिखीं

  • यूजर ने बनाया वीडियो और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया

  • हर भारतीय कह रहा- हम कब सुधरेंगे

Ganga Ghat Viral Video: गंगा का प्रदूषित पानी हर एक भारतीय को हर वक्त ये याद दिलाता रहता है कि हमारे भारत में गंदगी बहुत है। लेकिन शायद ही हममें से कोई व्यक्ति कभी ये सोच पाया कि चलो चलकर खुद इसकी जिम्मेदारी लेते हैं और अपनी गंगा नदी को साफ रखते हैं।

आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां लोग गंगा नदी के किनारे गंदगी करते दिखाई देते हैं। लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है वो विदेशी महिला का है जो गंगा नदी के किनारे सफाई करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लोग ढेर सारा प्यार दे रहे हैं।

GANGA GHAT VIRAL VIDEO
Harshit Rana: पाकिस्तान के बल्लेबाजों से भिड़े हर्षित राणा, विकेट लेते ही दिखाया आक्रामक तेवर; देखें VIDEO

इंटाग्राम पर लोग कर रहे तारीफ

इस वीडियो को इंटाग्राम पर प्रसन्न कुमार नाम के यूजर ने शेयर किया। वीडियो में ऋषिकेश के गंगा घाट का नजारा दिखाई दे रहा है। आसपास छोटी-छोटी दुकानें भी नजर आ रही हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स भी इस नजारे को देखकर हैरान नजर आ रहा है।

वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कहता हुआ नजर आ रहा है कि कई लोग गंगा नदी में कचरे फेंक देते हैं लेकिन अब ये विदेशी महिलाएं वहीं कचरे को साप कर रही हैं।

GANGA GHAT VIRAL VIDEO
400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!

विदेशी महिला के नेक काम को सराहा जा रहा

इंटाग्राम पर कई यूजर्स ने विदेशी महिला के इस काम को खूब सराहा। यूजर्स ने कहा कि अगर पर्यटक गंगा नदी के जल को साफ रखने की अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हैं तो फिर हम क्यों नहीं समझ सकते हैं।

ऋषिकेश के गंगा घाट का ये वायरल वीडियो गंभीर समस्या की तरफ इशारा करता है कि विदेशी पर्यटकों का कचरा उठाना निश्चित तौर पर सराकनीय है लेकिन जिस जगह को हम अपनी आस्था से जोड़कर देखते हैं उसकी सफाई की जिम्मेदारी किसकी है।