अब कचरा गाड़ी के आने का बहाना नहीं चलेगा, मोबाइल पर दिखेगी LIVE लोकेशन, रायपुर नगर निगम का डिजिटल प्लान तैयार

Raipur Garbage Collection: निगम दफ्तर में हर दिन कचरा गाड़ी नहीं आने की शिकायतें सामने आती है। इन शिकायतों को दूर करने के लिए डिजिटल प्लान तैयार किया है। जिसमें लोगों को मोबाइल पर LIVE लोकेशन दिखेगी
Raipur Garbage Collection news,Chhattisgarh news,
रायपुर नगर निगम(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • रायपुर नगर निगम ने कचरा गाड़ियों की ऑनलाइन ट्रैकिंग के लिए नया सॉफ्टवेयर सिस्टम लागू किया।

  • कमांड सेंटर से कचरा गाड़ियों की लोकेशन और उनके रुकने की अवधि पर रखी जाएगी नजर।

  • जनवरी से आम नागरिक भी देख सकेंगे कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन।

  • शहर के 200 से अधिक सार्वजनिक शौचालय भी डिजिटल निगरानी के दायरे में आएंगे।

Raipur Municipal Corporation Garbage Collection: शहर की गलियों और मोहल्लों में कचरा गाड़ी पहुंची या नहीं अब इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए नगर निगम के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सफाई व्यवस्था को लेकर मिलने वाली शिकायतों और लापरवाही पर लगाम कसने के लिए रायपुर नगर निगम ने निगरानी का डिजिटल रास्ता चुना है। शहर में संचालित कचरा गाड़ियों की ऑनलाइन ट्रैकिंग शुरू करने की तैयारी के तहत निगम ने नया सॉफ्टवेयर सिस्टम लागू किया है।

कचरा गाड़ियों की गतिविधियों पर नजर

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद सफाई कर्मचारियों और कचरा गाड़ियों की गतिविधियों पर निगम की सीधी नजर रहेगी। किस वार्ड में कौन-सी गाड़ी पहुंची उसकी मौजूदा लोकेशन क्या है और वह कितनी देर कहां रुकी रही, इन तमाम जानकारियों को कमांड सेंटर से देखा जा सकेगा। यानी अब कचरा गाड़ी निर्धारित इलाके में नहीं पहुंचने पर जिम्मेदारी तय करना भी आसान होगा।

Raipur Garbage Collection news,Chhattisgarh news,
24 नवंबर को छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक, सरकार ने घोषित की सार्वजनिक अवकाश

नगर निगम की योजना जनवरी से इस सुविधा को आम नागरिकों के लिए भी उपलब्ध कराने की है। इसके बाद लोग अपने मोबाइल पर ‘मोर रायपुर ऐप’ खोलकर कचरा गाड़ी की लाइव लोकेशन देख सकेंगे। इससे नागरिकों को यह पता रहेगा कि उनके मोहल्ले में कचरा गाड़ी कब पहुंचने वाली है। फिलहाल लोगों को गाड़ी का इंतजार करना पड़ता है और कई बार उसके नहीं पहुंचने पर शिकायत करनी पड़ती है।

Raipur Garbage Collection news,Chhattisgarh news,
बैलाडीला में NMDC के मलबे की तबाही से कई गांवों पर संकट, 5 नाले प्रभावित, जंगल के हजारों पेड़ जमींदोज

200 से अधिक सार्वजनिक शौचालय भी डिजिटल के दायरे में

निगरानी का दायरा सिर्फ कचरा गाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगा। शहर के 200 से अधिक सार्वजनिक शौचालय भी इस डिजिटल व्यवस्था के दायरे में होंगे। सफाई पूरी करने के बाद संबंधित कर्मचारियों को शौचालय की चार अलग-अलग एंगल से तस्वीरें अपलोड करनी होंगी।

इन तस्वीरों के जरिए अधिकारी सफाई की वास्तविक स्थिति का आकलन कर सकेंगे। पूरे सिस्टम का संचालन जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम के कमांड सेंटर से किया जाएगा। निगम ने इस व्यवस्था के लिए इंदौर के सफाई मॉडल को आधार बनाया है।

हालांकि तकनीक लागू करना ही काफी नहीं होगा। असली परीक्षा यह होगी कि डिजिटल निगरानी के बाद भी यदि किसी वार्ड में कचरा जमा रहता है या सार्वजनिक शौचालयों की सफाई नहीं होती, तो जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों पर कितनी तेजी से कार्रवाई होती है। शहरवासियों को अब केवल लाइव लोकेशन नहीं, बल्कि जमीन पर साफ-सफाई का परिणाम भी चाहिए।