बैलाडीला में खनन मलबे का कहर, अब कांग्रेस करेगी जांच, NMDC की भूमिका पर उठेंगे और सवाल

NMDC Landslide Dantewada: हादसे ने एनएमडीसी की खनन गतिविधियों, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरणीय सुरक्षा इंतजामों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब कांग्रेस इस पूरे मामले की पड़ताल करेगी।
Chhattisgarh news, NMDC Mining Waste Landslide
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • लैंडस्लाइड से पहाड़ का मलबा खिसकने के बाद वन।

  • वन्यजीवों और पर्यावरण को हुए नुकसान की भी होगी पड़ताल।

  • पीसीसी चीफ दीपक बैज ने 7 सदस्यीय समिति गठित की।

  • विधायक लखेश्वर बघेल को बनाया जांच समिति का संयोजक।

NMDC Mining Waste Landslide Update: दंतेवाड़ा के बैलाडीला में खनन अपशिष्ट का विशाल मलबा खिसकने की घटना अब सियासी और प्रशासनिक जांच के दायरे में आ गई है। पहाड़ से नीचे आए मलबे ने जहां आसपास के इलाके में तबाही के हालात पैदा किए, वहीं इस घटना ने NMDC की खनन गतिविधियों, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरणीय सुरक्षा इंतजामों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब कांग्रेस इस पूरे मामले की पड़ताल करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।

कांग्रेस बोलीं- एनएमडीसी प्रबंधन की लापरवाही

बैलाडीला के नंदक क्षेत्र में खनन अपशिष्ट का मलबा खिसकने की घटना को लेकर कांग्रेस ने एनएमडीसी प्रबंधन की जिम्मेदारी और संभावित लापरवाही को जांच के केंद्र में रखा है। पहाड़ों पर जमा खनन अपशिष्ट के खिसकने से प्राकृतिक भूभाग को हुए नुकसान के साथ ही जंगल, पेड़-पौधों और वन्यजीवों पर पड़े प्रभाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

आखिर इतनी बड़ी मात्रा में खनन अपशिष्ट जमा होने के बावजूद सुरक्षा इंतजाम कितने प्रभावी थे? क्या पर्यावरणीय मानकों और अपशिष्ट प्रबंधन के निर्धारित प्रावधानों का पूरी तरह पालन किया गया था? इन तमाम पहलुओं की जांच समिति पड़ताल करेगी।

Chhattisgarh news, NMDC Mining Waste Landslide
Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट

स्थानीय ग्रामीणों से करेगी चर्चा

समिति प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा करेगी और एनएमडीसी प्रबंधन से भी घटना से जुड़े तथ्यों, सुरक्षा इंतजामों तथा खनन अपशिष्ट के प्रबंधन को लेकर जानकारी लेगी। जांच के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि मलबा खिसकने से प्राकृतिक जलस्रोतों, वन संपदा और वन्यजीवों को कितना नुकसान पहुंचा है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या इंतजाम किए गए थे।

Chhattisgarh news, NMDC Mining Waste Landslide
बस्तर ओलंपिक 2026 का दंतेवाड़ा में आगाज, 11 खेलों में 1,058 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

विधायक लखेश्वर बघेल समिति का संयोजक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने विधायक लखेश्वर बघेल को जांच समिति का संयोजक बनाया है। समिति में विधायक विक्रम मंडावी, देवती कर्मा, रेखचंद जैन, शकील रिजवी, लालू राठौर और अवधेश गौतम को सदस्य बनाया गया है। सात सदस्यीय टीम प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

बैलाडीला की यह घटना सिर्फ मलबा खिसकने तक सीमित नहीं है, बल्कि खनन और पर्यावरणीय सुरक्षा के बीच संतुलन को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की जांच में एनएमडीसी की व्यवस्थाओं को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं और इस हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होती है।