113 करोड़ का साइबर फ्रॉड! सूरजपुर में पकड़ाए दो आरोपी, देश के 21 राज्यों से जुड़े तार

Surajpur Cyber Crime: एक बैंक खाते के जरिए 113 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। इस खाते से देशभर में दर्ज साइबर ठगी के 150 मामलों का कनेक्शन सामने आया है।
Surajpur fraud case, chhattisgarh fraud case,
सूरजपुर में पकड़ाए दो आरोपी(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • 21 राज्यों में दर्ज 150 साइबर ठगी के मामलों से जुड़ा बैंक खाता।

  • एक खाते से 113 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा।

  • सूरजपुर पुलिस ने अमन पासवान और जिशान रजा को किया गिरफ्तार।

  • एक आरोपी फरार, पुलिस पूरे साइबर नेटवर्क की कर रही जांच।

Cyber Fraud in Chhattisgarh: सूरजपुर में साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जिसका तार देश के 21 राज्यों तक जुड़े हैं। एक बैंक खाते के जरिए 113 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। इस खाते से देशभर में दर्ज साइबर ठगी के 150 मामलों का कनेक्शन सामने आया है।

मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों साइबर ठगी की रकम बैंक खाते में प्राप्त करने और उसे निकालने के बदले कमीशन लेते थे। इस काम के लिए उन्हें कुल 13 लाख रुपये मिले थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन पासवान (32), निवासी पंखाजुर, जिला कांकेर और जिशान रजा (30), निवासी नवापारा, सूरजपुर के रूप में हुई है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Surajpur fraud case, chhattisgarh fraud case,
CGPSC 2021 की होनहार आंचला गिरी निकली रिश्वतखोर अफसर, सरकार ने की कार्रवाई, जानिए पूरा प्रोफाइल

ऐसे हुआ 113 करोड़ के लेन-देन का खुलासा

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के जेसीसीटीएमएस पोर्टल से विभिन्न बैंकों के संदिग्ध खातों की सूची पुलिस को मिली थी। इसकी जांच के दौरान भारतीय स्टेट बैंक की सूरजपुर शाखा में संचालित एक सामूहिक बैंक खाते में भारी रकम के संदिग्ध लेन-देन का पता चला। जांच में सामने आया कि इस खाते के जरिए 21 राज्यों में दर्ज 150 साइबर ठगी के मामलों से जुड़े 113 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ था।

कमीशन लेकर निकालते थे ठगी की रकम

जांच में पता चला कि साइबर ठगी की रकम खाते में जमा होने के बाद आरोपियों को कमीशन दिया जाता था। कुल 13 लाख रुपये कमीशन के रूप में मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इस रकम में देवनारायण चक्रधारी को 8 लाख, अमन पासवान को 2 लाख और जिशान रजा को 2.5 लाख रुपये मिले थे। रकम जिशान खान के माध्यम से चेक और एटीएम से निकाली गई थी। आरोपियों ने मिली रकम खर्च करना बताया है।

Surajpur fraud case, chhattisgarh fraud case,
जगदलपुर में एकतरफा प्रेम में पिता की हत्या, परिवार के 3 सदस्य जेल में, भीड़ ने फूंकी कार

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस पूर्व में देवनारायण चक्रधारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चार्जशीट पेश कर चुकी है। अब मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अमन पासवान और जिशान रजा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर एएसपी योगेश देवांगन और सीएसपी विशाल गर्ग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रहलाद यादव की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश के साथ पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।