गोबरा नवापारा एक्सीडेंट सोर्स - नवभारत लाइव
रायपुर

गोबरा नवापारा में धनतेरस की खुशियों के बीच पसरा मातम, तेज रफ्तार वाहन ने ली बाइक सवार की जान

Raipur Accident : धनतेरस पर्व की खुशियों के बीच राजिम-गरियाबंद मार्ग पर एक सड़क हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। सिंधौरी-बरोण्डा के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • सिंधौरी-बरोण्डा के बीच हुआ हादसा

  • मृतक युवक की नहीं हो पाई पहचान

  • पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी

  • राजिम से गरियाबंद की ओर जा रहा था बाइक सवार

  • पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास

Gobra Nawapara Accident : धनतेरस पर्व की खुशियों के बीच राजिम-गरियाबंद मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। सिंधौरी-बरोण्डा के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब मृतक की पहचान करने और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक राजिम से गरियाबंद मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिंधौरी-बरोण्डा के बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राजिम पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश भी तेज कर दी गई है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। धनतेरस जैसे पर्व पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Story by - Vinod Jain

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा; CAQM ने लागू किया GRAP-3, जाने क्या होंगी पाबंदिया

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

मुंबई हाई कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, BSE और अमिताभ बच्चन का जलसा भी निशाने पर