- Hindi News »
- Religion »
- Know The Different Traditions From Dhanteras To Bhai Dooj
5 खास दिनों का बड़ा पर्व होता है दीपावली, जानिए धनतेरस से भाई दूज तक की अलग परंपराएं
दीपावली के इन 5 दिनों में घर और आंगन में दीयें जलाकर त्योहार मनाया जाता है तो इसके अलावा इस त्योहार के दिन रंगोली, पकवान भी बनाए जाते है। इस दौरान पांच दिनों का अलग-अलग महत्व होता है।
- Written By: दीपिका पाल

दीपावली के 5 दिनों का महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
Diwali 2024: दिवाली का त्योहार देश के सबसे बड़े त्योहार में से एक होता हैं जो धनतेरस से लेकर भाईदूज तक पांच दिनों के लिए मनाया जाता है। इन पांच दिनों के तरह का अलग महत्व होता है तो अलग-अलग मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित है। दीपावली के इन 5 दिनों में घर और आंगन में दीयें जलाकर त्योहार मनाया जाता है तो इसके अलावा इस त्योहार के दिन रंगोली, पकवान भी बनाए जाते है। ऐसे में चलिए जानते हैं दीवाली के पांच दिनों का महत्व।
जानिए दीपावली के पांच दिनों के बारे में और इसका महत्व
धनतेरस (धन त्रयोदशी)
दीपावली के पांच दिनों में से पहला दिन धनतेरस को समर्पित होता हैं इस दिन को घर में खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस खास दिन धन की देवी लक्ष्मी और स्वास्थ्य के देवता धन्वंतरि की पूजा करते हैं औऱ लोग सोने, चांदी, बर्तन या अन्य कीमती वस्तुएं खरीदते हैं। इस धनतेरस त्योहार के पीछे कहानी मिलती हैं कि, भगवान धन्वंतरि इसी दिन अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन को मनाते है।
सम्बंधित ख़बरें
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध
2-नरक चतुर्दशी (काली चौदस/छोटी दीपावली)
दीपावली का दूसरा दिन नरक चतुर्दशी को समर्पित होता है इसे कई मायनों में इसे छोटी दीपावली भी कहते हैं इसका कारण है कि, यह बड़ी दीवाली से एक दिन पहले मनाई जाती है। नरक चौदस का दिन बेहद खास होता है नरकासुर के वध के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें मुक्त कराया इस दिन लोग सूर्योदय से पहले स्नान करते हैं और इसे नरक स्नान कहा जाता है। कहा जाता हैं कि, पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन दीप जलाने की भी परंपरा होती है, जो कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
3- मुख्य दीपावली
दीपावली के तीसरे दिन बड़ी दीपावली या फिर लक्ष्मी पूजन करने का महत्व होता हैं यानि इस दिन धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना जाता है। दीपावली की रात घरों में दीप जलाए जाते हैं और लोग अपने घरों को साफ-सुथरा और सुंदर सजाते हैं, ताकि देवी लक्ष्मी का आगमन हो सके. इस दिन व्यापारी अपने बही-खाते की पूजा करते हैं और नए साल की शुरुआत करते हैं।
दिवाली का त्योहार (सौ.सोशल मीडिया)
4-गोवर्धन पूजा (अन्नकूट)
दीपावली के चौथे दिन को गोवर्धन पूजा के रूप में जाना जाता है इस दिन अन्नकूट का आयोजन किया जाता हैं तो कई प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाते हैं यह दिन प्रकृति और अन्न के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का प्रतीक माना जाता है। इस खास दिन के पीछे की मान्यता यह है कि, इस दिन भगवान कृष्ण ने अपने गांववासियों को इंद्रदेव की पूजा करने से रोका और गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की सलाह दी, इंद्रदेव नाराज हो गए और गांव पर भारी बारिश कर दी, तब भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाकर गांववासियों की रक्षा की।
5-भाई दूज
दीपावली का पांचवा दिन भाईदूज को समर्पित होता हैं यह दिन भी रक्षाबंधन की भांति होती है। भाई दूज के दिन पर बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर मिठाई खिलाती है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए पूजा करती हैं तो भाई अपनी बहनों की रक्षा और उन्हें जीवन भर सहयोग देने का वचन देते हैं। इस दिन को लेकर कहानी कहती है कि, यमुनाजी ने अपने भाई यमराज को अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित किया था. यमराज ने वचन दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन से तिलक करवाएगा, उसकी उम्र लंबी होगी।
Know the different traditions from dhanteras to bhai dooj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














