

Jharkhand Tribal Leader Nisha Bhagat: हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर आदिवासी लीडर निशा भगल ने अपने फेसबुक लाइव में क्या कहा जिसके बाद मामला गर्मा गया था। आदिवासी नेता निशा भगत की इलाज के दौरान मौत होने के बाद मामले की जांच जोरो शोरो से की जा रही है।
बता दें कि आत्महत्या से ठीक पहले निशा भगत ने फेसबुक लाइव पर अपनी आपबीती बताई थी। उन्होंने लोगों और अपने फॉलोअर्स से दुख साझा करते हुए कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। 10 मिनट के फेसबुक लाइव के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल बीजेपी नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।