

Bombay HC Amitabh Bachchan Mumbai Bomb Threat: मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई। हैरानी की बात यह है कि इस ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा' का भी उल्लेख किया गया है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
खबर अपडेट हो रही है...