BIG BREAKING: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा, CAQM ने लागू किया GRAP-3

BIG BREAKING: दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा, CAQM ने लागू किया GRAP-3
delhi air quality
दिल्ली में एयर क्वालिटी हुई खराबसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हवा की गुणवत्ता खराब होने के साथ ही प्रदूषण का स्तर चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। हालात को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण यानी GRAP-3 को लागू कर दिया है। इसके तहत दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती हैं।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने का असर आम जनजीवन पर भी पड़ रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए खराब हवा परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में प्रशासन ने प्रदूषण के स्रोतों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

खबर को अपडेट की जा रही है।