बस्तर में अवैध शराब बेनकाब (सोर्स- नवभारत लाइव)
बस्तर

बस्तर में MP की शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा, 140 पेटी गोवा ब्रांड जब्त, 21 लाख की सामग्री बरामद

Illegal Liquor Seized In Bastar: दरभा में परिवहन के दौरान मध्यप्रदेश की गोवा ब्रांड शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा गया। कार्रवाई में 140 पेटी और 10 नग मिलाकर कुल 7,010 नग शराब बरामद हुई।

अजय श्रीवास्तव, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • मध्यप्रदेश की 7,010 बोतल गोवा ब्रांड शराब लेकर जा रहे थे तस्कर।

  • पिकअप-कार और बाइक भी जब्त।

  • एक आरोपी फरार, दो विधि से संघर्षरत बालकों के नाम भी आए सामने।

  • दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में पकड़ाया अवैश शराब।

Goa Liquor Seizure Chhattisgarh: बस्तर में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ा प्रहार किया है। दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में परिवहन के दौरान मध्यप्रदेश की गोवा ब्रांड शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा गया। कार्रवाई में 140 पेटी और 10 नग मिलाकर कुल 7,010 नग शराब बरामद हुई। शराब की मात्रा 1,261.8 बल्क लीटर बताई गई है। इस पूरे मामले में शराब और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों समेत कुल 20 लाख 96 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

आबकारी विभाग की जगदलपुर वृत्त टीम ने छोटे कड़मा में दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9 लाख 46 हजार 350 रुपये आंकी गई है। इतनी बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश की शराब का बस्तर में पकड़ा जाना अवैध शराब के परिवहन और नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी, इसकी पड़ताल की जा रही है।

एक आरोपी फरार, दो बालकों के नाम भी शामिल

मामले में सुनील सेठिया निवासी राजुर, थाना परपा को फरार बताया गया है। वहीं एबीसी और एक्सवाईजेड नाम से दर्ज दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ प्रवीण बघेल निवासी चितापुर, थाना दरभा का नाम भी प्रकरण में शामिल है।तस्करी में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आने पर आबकारी विभाग ने तीन वाहन भी जब्त किए हैं।

इनमें सीजी 17 एलबी 2598 नंबर की अशोक लीलैंड पिकअप, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये, सीजी 17 केएस 5558 नंबर की इक्को कार, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये और सीजी 17 केएच 6082 नंबर की पैशन प्रो बाइक, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है।

शराब और वाहनों को मिलाकर कुल जब्ती 20 लाख 96 हजार रुपये की बताई गई है।आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना अंकित सिंह राठौर और आबकारी विभाग की टीम कर रही है।

दरभा में पकड़ी गई शराब की यह बड़ी खेप अब कई सवाल छोड़ गई है। मध्यप्रदेश की शराब बस्तर तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है या नहीं, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती