छत्तीसगढ़ में अब बढ़ेगी ठिठुरन, अगले 24 घंटे में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

Chhattisgarh Weather Today: अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान जताया है। यानी अगले 24 घंटे के बाद प्रदेश में ठिठुरन बढ़ सकती है।
Chhattisgarh Weather Update, raipur Weather news,
छत्तीसगढ़ का मौसम(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, कई इलाकों में हुई हल्की से मध्यम बारिश।

  • अगले 24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट का अनुमान।

  • दुलदुला और पत्थलगांव में सबसे ज्यादा 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज।

  • जगदलपुर में अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा।

  • रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहने और 29 डिग्री अधिकतम तापमान का अनुमान।

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। प्रदेश के कई इलाकों में हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद अब ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान जताया है। यानी अगले 24 घंटे के बाद प्रदेशवासियों को ठंड का ज्यादा अहसास हो सकता है। हालांकि, फिलहाल मौसम विभाग ने किसी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

अगले 24 घंटे बाद बदलेगा तापमान

मौसम विभाग की 22 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते आगामी दिनों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Chhattisgarh Weather Update, raipur Weather news,
113 करोड़ का साइबर फ्रॉड! सूरजपुर में पकड़ाए दो आरोपी, देश के 21 राज्यों से जुड़े तार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। तापमान गिरने से सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जशपुर जिले के दुलदुला और पत्थलगांव में सबसे अधिक 3-3 सेंटीमीटर वर्षा हुई। वहीं बागबाहरा, वाड्रफनगर, भैयाथान, जशपुरनगर और रामानुजगंज में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

Chhattisgarh Weather Update, raipur Weather news,
CGPSC 2021 की होनहार आंचला गिरी निकली रिश्वतखोर अफसर, सरकार ने की कार्रवाई, जानिए पूरा प्रोफाइल

जगदलपुर में 30.6 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो जगदलपुर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान भी जगदलपुर में 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में सोमवार, 23 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। फिलहाल राजधानी के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।