एम्स भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

AIIMS में ग्रुप B और C पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

AIIMS CRE Recruitment 2025: AIIMS ने CRE-4 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत देश के विभिन्न एम्स और मेडिकल संस्थानों में ग्रुप बी और सी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

प्रीति शर्मा

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMA) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के 1383 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। देशभर के विभिन्न एम्स और मेडिकल संस्थानों में कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है।

किसी भी स्नातक डिग्री, बी.टेक/बी.ई., डिप्लोमा, 12वीं, 10वीं, एमएससी., एमबीए/पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा, बीएमएलटी डिग्री धारक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 14 नवंबर 2025 से शुरू हो चुका है और आवेदन की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2025 है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद के लिए योग्यता

एम्स में भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास क्लास 10 और 12वीं का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री भी जरूरी है। पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग हो सकती है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए अनुभव की बाध्यता नहीं है तो ऐसे में कई नए उम्मीदवारों को मौका मिल सकता है।

आवेदन करने के लिए शुल्क अलग-अलग तय किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपए है। एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के लिए शुल्क 2400 रुपए रखा गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।

एम्स ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन की तारीख 22 से 24 दिसंबर 2025 के बीच रखी है। परीक्षा सीबीटी यानी ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन

  • उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारी वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर aiims cre 2025 की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा जिसमें मूल जानकारी भरनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करके आवेदन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करें और अंत में फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल