-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Ongc Apprentice Recruitment 2025 Apply Before Last Date
ओएनजीसी में आवेदन की अंतिम तारीख से पहले भरे फॉर्म, 2743 पदों पर निकली वैकेंसी
- Written By: प्रीति शर्मा
ONGC Apprenticeship Vacancy 2025: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है जिसका फायदा उम्मीदवार उठाकर जल्द आवेदन कर सकते हैं।

ओएनजीसी भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
ONGC Apprenticeship Recruitment 2025: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 17 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर थी। लेकिन युवाओं को समय देने के लिए ओएनजीसी ने इसे बढ़ा दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 2743 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं या 12वीं पास डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आईटीआई, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए या बीटेक की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
ओएनजीसी अप्रेंटिसशिप में चयनित उम्मीदवार को हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा। अलग-अलग पद पर अलग-अलग राशि तय की गई है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को प्रति माह 12300 रुपए, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 10900 रुपए प्रति माह, ट्रेड अप्रेंटिस को 8200 रुपए प्रति माह, एक साल आईटीआई अप्रेंटिस को 9600 रुपए और दो साल आईटीआई अप्रेंटिस को 10560 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ओएनजीसी के विभिन्न अप्रेंटिसशिप पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
मंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा
मुंबई लोकल की सुरक्षा पर संकट, RPF-GRP में स्टाफ की है भारी कमी, दोनों में हैं 2,559 पद पर रिक्तियां
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। अगर आप एससी/एसटी से हैं तो 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन से पहले जानें पूरी डिटेल्स
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए apprenticeship registration लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। फॉर्म जमा करने से पहले एक बार जरूर चेक कर लें।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयन सूची के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। इस भर्ती में देश के विभिन्न क्षेत्रों में पदों का वितरण उत्तरी क्षेत्र में 165, मुंबई में 569, पश्चिमी क्षेत्र में 856, पूर्वी क्षेत्र में 458, दक्षिणी क्षेत्र में 322 और केंद्रीय क्षेत्र में 253 पद हैं।
Ongc apprentice recruitment 2025 apply before last date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMगंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














