भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर नई दिल्ली में वार्ता जारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट… दिल्ली ने अमेरिकी कृषि पर दिया 'बेहतरीन ऑफर'

Trade Deal Update: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा है कि अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए बाजार पहुंच के विस्तार हेतु भारत ने "वाशिंगटन को अब तक के सर्वोत्तम प्रस्ताव" दिए हैं।

प्रिया सिंह

Best Offer US Agriculture: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर एक बड़ा सकारात्मक अपडेट सामने आया है। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में नई दिल्ली में व्यापार वार्ताओं के लिए मौजूद हैं। इस बीच, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि भारत ने अमेरिकी कृषि उत्पादों के बाजार पहुंच के विस्तार के संबंध में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रस्ताव दिया है। यह संकेत देता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता जल्द ही अंतिम रूप ले सकता है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील, अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए मिला 'सर्वोत्तम ऑफर'

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय ट्रेड डील पर दो दिवसीय वार्ता राजधानी दिल्ली में शुरू हो चुकी है। इस दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जैमीसन ग्रीर ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारत ने "वाशिंगटन को अब तक के सर्वोत्तम प्रस्ताव" दिए हैं। मंगलवार को वाशिंगटन डीसी में सीनेट विनियोग उपसमिति की सुनवाई में बोलते हुए, ग्रीर ने कहा कि संवेदनशील कृषि संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए अमेरिकी व्यापार दल इस समय नई दिल्ली में मौजूद है।

भारत की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक रुख

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व उप अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत रिक स्विट्जर कर रहे हैं, व्यापार वार्ता के लिए वर्तमान में भारत में है। वहीं, भारत की ओर से इसका नेतृत्व ज्वाइंट सेक्रेटरी दर्पण जैन कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारी ग्रीर ने वार्ता में भारत की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि नई दिल्ली के नवीनतम प्रस्ताव एक अप्रत्याशित शुरुआत का संकेत देते हैं।

कुछ फसलों पर पेंच और वैकल्पिक बाजार की संभावना

ग्रीर ने माना कि कुछ फसलों को लेकर भारत में कुछ विरोध है, लेकिन उन्होंने कहा कि भारत के लेटेस्ट प्रपोजल सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ऐसे समय में जब अमेरिकी उत्पादकों को बढ़ते स्टॉक और चीन से घटती मांग का सामना करना पड़ रहा है, भारत अब अमेरिकी वस्तुओं के लिए एक वैकल्पिक बाजार के रूप में उभर रहा है। यह अमेरिका के लिए अपने निर्यात को विविधता देने का एक बड़ा अवसर है।

संतुलित समझौते पर जोर

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत कई महीनों से जारी है और दोनों देशों के बीच अब तक 6 दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है। पिछले महीने, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर आप तभी अच्छी खबर सुनेंगे, जब यह समझौता उचित, समानता वाला और संतुलित होगा। अमेरिकी अधिकारी के हालिया बयान से संकेत मिलता है कि दोनों देश जल्द ही एक संतुलित समझौते पर पहुंच सकते हैं, जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए फायदेमंद होगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें