आज सोने और चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: सोने में उछाल, चांदी भी मजबूत... सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी

Gold-Silver Rate Today 11 Dec: 11 दिसंबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखी गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 130470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 199100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

प्रिया सिंह

Gold-Silver Rate Today in India: 11 दिसंबर की सुबह सोने व चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य शहरों में गोल्ड रेट नए स्तर पर पहुंच गए हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती के बाद निवेशकों का रुझान सेफ एसेट्स की ओर बढ़ा है। इस साल सोने और चांदी में निवेशकों को रिकॉर्ड रिटर्न मिला है।

11 दिसंबर को सोने में उछाल, चांदी भी मजबूत

इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 67% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में अनिश्चितता और बदलती आर्थिक परिस्थितियों के बीच सोना निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है। 11 दिसंबर को देशभर में सोने की कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल संकेतों पर तेज हुईं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख ब्याज दर में 0.25% की कटौती से निवेशकों का रुझान सोने की ओर और बढ़ा है, क्योंकि कम ब्याज दरों से बॉन्ड की यील्ड घटने की संभावना रहती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव 4201.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जिससे घरेलू कीमतों पर प्रभाव दिखा।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य शहरों में सोने के रेट

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 130470 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 119610 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 130320 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 119460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 130320 रुपये और 22 कैरेट सोना 119290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद, जयपुर, भोपाल और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में भी कीमतें इसी दायरे में बनी हुई हैं।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां स्थिर रहीं या रुपये में कमजोरी आई, तो 2026 तक सोने की कीमतों में 5% से 16% तक और उछाल देखने को मिल सकता है।

चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

सोने की तरह चांदी में भी तेज तेजी देखने को मिली है। 11 दिसंबर को चांदी का दाम 199100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इस साल चांदी की कीमतों में अब तक 114% की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 61.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुका है, जिससे इसके घरेलू दाम भी ऊपर जा रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें