गोल्ड खरीदारों को झटका! 30% तक महंगा हो सकता है सोना, इस वजह से आने वाले है तेज उछाल

Gold Price Outlook: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक गिरती यील्ड, बढ़ता भूराजनीतिक तनाव और सुरक्षित दांव गोल्ड के लिए मजबूत माहौल बनाएगा, जो कि सोने की कीमतों में उछाल को सपोर्ट करेगा।
gold price outlook
सोने का आभूषण (डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Gold Price Hike: सोना और महंगा हो सकता है। सोने की कीमतें साल 2026 (कैलेंडर ईयर 2026) में मौजूदा स्तर से 15 से 30 पर्सेंट तक बढ़ सकती हैं। यह बात वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के एक नोट में कही गई है। साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 53 पर्सेंट का उछाल आया है क्योंकि अमेरिकी टैरिफ और भूराजनीतिक चिंताओं के बीच निवेशकों को सोने पर सुरक्षित दांव ज्यादा भाया है। दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों ने भी गोल्ड खरीदा है और ब्याज दरों पर उनके रुख ने भी साल 2025 में सोने की चाल में अहम रोल निभाया है।

यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कही गई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि डायवर्सिफिकेशन और स्थिरता को ध्यान में रखते हुए साल 2025 में निवेशकों और सेंट्रल बैंकों दोनों ने गोल्ड में अपना एलोकेशन बढ़ाया है।

इस वजह से और महंगा हो सकात है सोना

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के मुताबिक गिरती यील्ड, बढ़ता भूराजनीतिक तनाव और सुरक्षित दांव गोल्ड के लिए मजबूत माहौल बनाएगा, जो कि सोने की कीमतों में उछाल को सपोर्ट करेगा। ऐसे माहौल में साल 2026 में मौजूदा स्तर से गोल्ड की कीमतों में 15 से 30 पर्सेंट का उछाल देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि इनवेस्टमेंट डिमांड, खासतौर से गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) के जरिए निवेश, एक प्रमुख कारक होगा।

2025 में गोल्ड ETF में 77 बिलियन डॉलर का निवेश

साल 2025 में अब तक ग्लोबल गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स) में 77 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के डेटा के मुताबिक, उनकी होल्डिंग में 700 टन से ज्यादा गोल्ड जुड़ा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि अगर सोने की कीमतों में गिरावट आती है तो कैलेंडर ईयर 2026 में सोने के दाम 5 से 20 पर्सेंट तक टूट सकते हैं।

भारत में आज कितना है सोने का भाव?

चांदी के इतर अगर सोने की कीमत की की बात करें तो गुरुवार को यह सस्ती हुई है। एमसीएक्स पर 5 फरवरी की एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 835 रुपये की गिरावट लेकर 1,29,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं घरेलू मार्केट में गोल्ड प्राइस को देखें तो आईबीजेए के मुताबिक, 24 कैरेट सोना बुधवार को 1,28,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और गुरुवार को इसका ओपनिंग प्राइस 1,27,755 रुपये रहा यानी गोल्ड झटके में 459 रुपये सस्ता हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com