अमूल डेयरी उत्पाद (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

अमूल ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, 700 उत्पादों के घटाए दाम, जानिए कब से लागू होंगे नए रेट?

Amul price cut 2025: अमूल ने अपने डेयरी उत्पादों के दामों में दूसरी बार कटौती का ऐलान किया है। यह फैसला जीएसटी दरों में कटौती के बाद लिया गया है। नयी कीमतें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी।

अभिषेक सिंह

Amul Rate Cut on Dairy Products:  केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में कटौती के बाद अमूल ने अपने डेयरी उत्पादों के दामों में दूसरी बार कटौती का ऐलान किया है। अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली जीसीएमएमएफ ने शनिवार को घी, मक्खन, आइसक्रीम, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स सहित 700 से अधिक उत्पाद पैक की खुदरा कीमतों में कमी की है।

अमूल कंपनी ने जीएसटी दर में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का फैसला किया है। नयी कीमतें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी। अमूल द्वारा की कई इस रेट कटौती के चलते बड़ी राहत मिलने वाली है। क्योंकि रोजमर्रा की जिंदगी में तमाम डेयरी उत्पादों का प्रयोग होता है।

रविवार आधी रात से लागू होगी छूट

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने एक बयान में 700 से अधिक उत्पाद पैक की कीमत घटाने की घोषणा की, जिससे उसके ग्राहकों को जीएसटी कटौती का पूरा लाभ मिलेगा। यह संशोधन 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा। यानी कल आधी रात से दामों में कटौती लागू हो जाएगी।

जीएमएफ ने बयान में क्या कुछ कहा?

जीसीएमएमएफ ने कहा, ''यह संशोधन मक्खन, घी, यूएचटी दूध, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी उत्पादों, फ्रोजन डेयरी और आलू स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड, माल्ट आधारित पेय जैसी उत्पाद श्रेणियों में किया गया है।''

किस उत्पाद पर कितना कम होगा दाम?

जीसीएमएमएफ के बयान के मुताबिक, ''मक्खन (100 ग्राम) का अधिकतम खुदरा मूल्य 62 रुपये से घटाकर 58 रुपये कर दिया गया है... घी की कीमत 40 रुपये घटकर 610 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।'' इसी तरह अमूल प्रोसेस्ड चीज ब्लॉक (एक किलो) का अधिकतम खुदरा मूल्य 30 रुपये घटकर 545 रुपये प्रति किलो हो गया है। फ्रोजन पनीर (200 ग्राम) का नया अधिकतम खुदरा मूल्य 95 रुपये होगा, जो अभी 99 रुपये है।

बयान में कहा गया कि अमूल का मानना ​​है कि कीमतों में कमी से डेयरी उत्पादों, खासकर आइसक्रीम, पनीर और मक्खन की खपत बढ़ेगी, क्योंकि भारत में इनकी प्रति व्यक्ति खपत अभी भी बहुत कम है।'' इससे पहले भी अमूल कंपनी ने दूध की दरों में कटौती की घोषणा की थी। इसके साथ ही मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से अपने उत्पादों की कीमत घटाने का ऐलान किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत