मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राहुल गांधी (सौ. सोशल मीडिया) 
बिहार

बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, खड़गे-राहुल से लेकर सोनिया तक, देखें लिस्ट

Bihar election: चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

पूजा सिंह

Congress Releases List Of Star Campaigners: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दल जोर शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस ने फर्स्ट फेज के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के लिए स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा कर दी है। मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह और अधीर रंजन चौधरी बिहार में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

लिस्ट में पूर्व स्पीकर मीरा कुमार का भी नाम शामिल

इस लिस्ट में लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार का भी नाम है। साथ ही कृष्ण अल्लावरु, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, डॉ. मो. जावेद, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज राम, अलका लांबा और कन्हैया कुमार भी चुनाव प्रचार करेंगे।

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवाणी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अनिल जयहिन्द, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब और सुबोधकांत सहाय के नाम भी शामिल हैं।

'अभी हमारा पूरा फोकस चुनाव लड़ने पर है'

इसी बीच बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने टिकट वितरण को लेकर उपजे असंतोष को स्वीकार किया और कहा कि अभी हमारा पूरा फोकस चुनाव लड़ने पर है। उन्होंने कहा, "किसी भी चुनाव में, किसी भी पार्टी में और किसी भी राज्य में जब भी टिकट वितरण होता है तो कुछ असंतोष जरूर होता है। हमारे कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी जायज है। इस मुद्दे को हम पार्टी के स्तर पर सुलझा लेंगे।"

उन्होंने कहा, "हमारा सारा फोकस चुनाव लड़ने पर है। बिहार के लोगों के मुद्दों को सुलझाने के लिए हमारे पास एक मजबूत एजेंडा है और हमारी एक युवा टीम है। हमें उम्मीद है कि बिहार इस बात को समझेगा कि अब बदलाव जरूरी है। एकजुट होकर एक मजबूत विजन के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त