बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (सोर्स- X/@samrat4bjp)
बिहार

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

CM Samrat Choudhary Big Announce: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के लिए एक यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी।

मनोज आर्या

Bihar CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री स्रमाट चौधरी ने महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में महिलाओं के लिए एक यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। इसमें सबसे खास बात यह है कि इस विश्विद्यालय में पढ़ने वाली स्टूडेंट्स् से लेकर वाइस चांसलर तक सभी महिलाएं ही होंगी। इस महिला युनिवर्सिटी में केवल छात्राओं को ही दाखिला मिलेगी।

इसके साथ ही टीचिंग और नॉन-टिचिंग सभी स्टाफ महिला ही होंगी। रक्षाबंधन के मौके पर इस खास यूनिवर्सिटी की घोषणा करते हुए सीएम ने महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिलाओं के खाते में करीब 600 करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए।

'जीविका दीदियों पर खर्च होंगे 20 हजार करोड़'

गुरुवार, 27 अगस्त को पटना स्थित बापू सभागार में 'समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार अभियान' का मुख्यमंत्री ने शुरुआत की। इस खास मौके पर उन्होंने यह भी घोषणा किया कि 2030 तक जीविका दीदियों के विकास के लिए बिहार सरकार करीब 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसी कार्यक्रम से सीएम सम्राट चौधरी ने महिला रोजगार योजना की पहली और दूसरी किस्त 5 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए।

महिलाओं को लिए सरकार की 3 बड़ी योजनाएं

गौरतलब है इससे एक दिन पहले बुधवार, 26 अगस्त को सम्राट चौधरी की नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने महिलाओं और बच्चियों के लिए तीन बड़ी स्कीम की शुरुआत किया था। मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप चैलेंज, बालिका पीचडी फेलोशिप और स्कूल-कॉलेज के पास पुलिस दीदी की ड्यूटी जैसे अभियान को हरी झंडी दिखाई थी। इसके अलावा पुलिस दीदी 4700 दोपहिया वाहनों का भी शुभारंभ किया ।

बेटी स्टार्टअप चैलेंज के तहत 2 लाख की मदद

वहीं, बिहार सरकार ने बेटी स्टार्टअप चैलेंज अभियान के तहत महिला उद्यमियों को उनके बिजनसे को रफ्तार देने के लिए 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक का आर्थिक मदद करेगी। सरकार के मुताबिक, इस योजना को तहत लगभग 2,100 महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। इनोवेशन करने वालीं बेटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक दिन पहले ही बालिका पीएचडी स्कीम को हरी झंडी दिखाई है। इस योजना के तहत पीएचडी करने वालीं छात्राओं को सरकार 4 साल तक हर महीने 10-10 हजार रुपये की वित्तीय सहायत देगी। इस योजना का लाभ 1000 छात्राओं को मिलेगा।

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य