नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

UP-Bihar Flood Alert: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद गंडक नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है। यूपी और बिहार के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है और NDRF-SDRF की टीमें तैनात की गईं।
nepal flash flood alert in up bihar
नेपाल में तबाही के बाद यूपी-बिहार में अलर्टAI Generated Image
Published on
Updated on

Emergency Meeting Flood Alert SDRF-NDRF: नेपाल में अचानक आई बाढ़ का असर भारत में भी जल्द ही देखने को मिल सकता है। चीन की सीमा से लगे रसुवा जिले से बहने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक आए उफान से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। नेपाल की तबाही के बाद अब पानी सीधा भारत की ओर रूख करने वाला है।

नेपाल में मची तबाही के बाद भारत के यूपी-बिहार में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक-नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इससे जल्द ही बाढ़ का खौफनाक मंजर सामने आने की पूरी संभावना है।

यूपी में हाई अलर्ट जारी

बाढ़ की आशंका को देखते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं बिहार में भी कोसी और गंडक नदी के जलस्तर पर नजर रखा जा रहा है। CM सम्राट चौधरी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की है, जबकि 6 जिलों में NDRF की टीमें भेजी गई हैं। भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने भी रेस्क्यू और राहत टीमों को तैयार रखा है और रेस्क्यू के लिए मदद भेजी जा रही है।

नेपाल में ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के कारण गंडक नदी में पानी का बहाव तेजी से बढ़ने के बाद बिहार सरकार ने कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

nepal flash flood alert in up bihar
Nepal Flash Flood Live: नेपाल जलप्रलय में अब तक 16 की मौत, 105 भारतीय लापता, UP-बिहार में अलर्ट

बिहार में तबाही का हाई अलर्ट

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली सहित कई जिलों को सतर्क रहने और राहत व बचाव की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। सीतामढ़ी और शिवहर में भी अलर्ट जारी किया गया है। जल संसाधन विभाग को गंडक बैराज के गेट और नहरों के माध्यम से पानी के बहाव को नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया है।

NDRF और SDRF की टीमों को तैनात किया जा रहा है। गोपालगंज और बेतिया के लिए एक-एक NDRF टीम, जबकि मुजफ्फरपुर में एक टीम स्टैंडबाय पर रहेगी। SSB DIG ने जरूरत पड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया टीमें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

जिला अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना तैयार करने और नावों, सामुदायिक रसोई व आश्रय स्थलों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने जनता से घबराने की अपील की है और DM को निर्देश दिया है कि वे दैनिक मीडिया ब्रीफिंग करें और अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखें।

nepal flash flood alert in up bihar
नेपाल में कुदरत का कहर, अचानक आई भीषण बाढ़ में बहे 1000 लोग, 30 पुलिसकर्मी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिया जायजा

भारी बारिश और नेपाल में ग्लेशियर फटने की वजह से बिहार में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार को संभावित संकट से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया, कि बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए पूरी आपदा प्रबंधन टीम हाई अलर्ट पर है।

बाढ़ के खतरे वाले जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। बेतिया, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में NDRF की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं, जबकि बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में SDRF की टीमें पहले से ही तैनात हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com