Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ से 7 महिलाओं की मौत और 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए। CM सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख देने का ऐलान किया।
ashok dham temple stampede cm samrat choudhary compensation
सीएम सम्राट चौधरी ने मुआवजे का ऐलान किया सौजन्य-IANS
Updated on

Ashok Dham Temple Stampede: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लखीसराय के अशोकधाम में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के समुचित व त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

सीएम सम्राट चौधरी ने मुआवजे का ऐलान किया

लखीसराय के अशोकधाम हॉल्ट पर हुए दिल दहला देने वाले हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को राज्य सरकार ₹4 लाख की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में, राज्य सरकार शोक-संतप्त परिवारों के साथ पूरी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

अशोकधाम भगदड़ मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, "बिहार के लखीसराय में भगदड़ के कारण लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।' स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।"

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी लखीसराय में भगदड़ के दौरान श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मर्माहत हूं। ॐ शांति। श्रावण सोमवार के अवसर पर आज सुबह लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की सूचना से मन व्यथित है।"

मंत्रियों ने जताया दुख

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "हम सभी की संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर से उन्हें यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।"

बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने लिखा,"लखीसराय में हुए दर्दनाक हादसे में 7 महिलाओं की मृत्यु की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद घटना में दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

ashok dham temple stampede cm samrat choudhary compensation
लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर; मौके पर मची अफरा-तफरी

बता दें कि सावन के तीसरे सोमवार पर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर के पास भगदड़ मची। इसमें कई श्रद्धालु फंस गए और एक-दूसरे के नीचे दब गए, जिसके चलते कम से कम 7 महिलाओं की मौत हो गई। 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com