Driving License को कैसे करें ऑप्लाए। (सौ.Design)  
ऑटोमोबाइल

ड्राइविंग लाइसेंस खो गया? घबराएं नहीं, ऐसे बनवाएं डुप्लीकेट DL घर बैठे

Lost Licence Applying Steps: आपका ड्राइविंग लाइसेंस गायब है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योकि इस तरह की स्थिति को देखते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है।

सिमरन सिंह

FIR for lost DL: अगर आप सड़क पर निकलने ही वाले हों और अचानक एहसास हो कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) गायब है, तो यह पल किसी डरावने सपने जैसा लग सकता है। यह छोटा-सा कार्ड भले ही मामूली दिखे, लेकिन इसके बिना सड़क पर गाड़ी चलाना बड़ा जोखिम है। मगर चिंता की कोई बात नहीं सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है जिससे आप आसानी से डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से।

लाइसेंस खोने के बाद उठाएं ये दो ज़रूरी कदम

1. पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं (FIR):

जैसे ही आपको पता चले कि आपका DL खो गया है, सबसे पहले अपने नज़दीकी पुलिस स्टेशन जाएं और गुमशुदा रिपोर्ट (Lost Report) या FIR दर्ज कराएं। पुलिस द्वारा दी गई यह रिपोर्ट साबित करती है कि लाइसेंस अनजाने में खो गया है और उसका किसी तरह का दुरुपयोग नहीं हो रहा है। यही रिपोर्ट आगे डुप्लीकेट DL के आवेदन के लिए आवश्यक होती है।

2. शपथ पत्र (Affidavit) बनवाएं:

इसके बाद किसी नोटरी या राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) से एक शपथ पत्र तैयार करवाएं। इसमें यह स्पष्ट लिखें कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस कब, कहां और कैसे खोया। यह दस्तावेज़ कानूनी रूप से आपकी सच्चाई और विश्वसनीयता का प्रमाण होता है।

डुप्लीकेट DL के लिए आवेदन की प्रक्रिया

जब आपके पास FIR और शपथ पत्र दोनों दस्तावेज़ तैयार हों, तो आप अपने RTO कार्यालय या ऑनलाइन Parivahan पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज़:

  • पुलिस FIR या गुमशुदा रिपोर्ट
  • शपथ पत्र
  • पहचान और पते का प्रमाण (जैसे आधार कार्ड)
  • फॉर्म LLD (डुप्लीकेट लाइसेंस आवेदन फॉर्म)
  • पुराने DL की कॉपी या DL नंबर (अगर उपलब्ध हो)

ऑनलाइन तरीका

  • parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • 'Online Services' - 'Driving Licence Related Services' चुनें।
  • अपने राज्य और RTO का चयन करें।
  • 'Apply for Duplicate DL' पर क्लिक करें।
  • DL नंबर और व्यक्तिगत विवरण भरें।
  • फॉर्म LLD भरें, “खो गया” कारण चुनें, सभी दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

ऑफलाइन तरीका

अगर आप मैन्युअली आवेदन करना चाहते हैं, तो अपने नज़दीकी RTO कार्यालय जाएं। वहाँ फॉर्म LLD भरकर, सभी आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें और शुल्क जमा करें। अधिकारी आपके आवेदन की जांच करेंगे और सत्यापन के बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

कब मिलेगा नया DL?

सभी वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं के बाद आपका डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस तैयार होकर आपके पते पर डाक से भेज दिया जाएगा। इस पर “DUPLICATE” स्पष्ट रूप से अंकित होगा। आमतौर पर यह प्रक्रिया 2–3 सप्ताह में पूरी हो जाती है। तब तक आप Acknowledgement Receipt संभालकर रखें, जो अस्थायी रूप से लाइसेंस का प्रमाण होती है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट