-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Why Is Donald Trump Upset With Netanyahu Growing Differences Shake Alliance
मैं ना होता तो तुम जेल में होते…नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप, इजरायल-अमेरिका की दोस्ती में आई दरार?
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Trump On US-Israel Conflict: डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच तीखी नोक-झोंक की खबरें सामने आ रही हैं। लेबनान में सैन्य कार्रवाई बढ़ाने से नाराज ट्रंप ने इजरायली PM को खूब लताड़ लगाई।

Trump-Netanyahu (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump And Israeli PM Netanyahu Talk On US-Israel Conflict: मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच तीखी नोंक-झोंक की खबरें सामने आ रही है। 1 जून को दोनों बीच में हुई फोन पर तीखी बहस के बाद माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नेतन्याहू की दोस्ती में दरार आ चुकी है।
फोन पर हुई थी बहस
बता दें कि Axios की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के खिलाफ युद्ध में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच 1 जून को फोन पर तीखी बहस हुई। डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर पीएम नेतन्याहू को सैन्य कार्रवाई बढ़ाने को लेकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं ट्रंप ने नेतन्याहू को पागल तक कह दिया।
सब तुमसे नफरत करते हैं
फोन पर हुई काफी गर्मागर्म बातचीत के दौरान ट्रंप ने में बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि सब तुमसे नफरत करते हैं। Axios की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू पर खूब गुस्सा किया और इजरायल के लेबनान में सैन्य कार्रवाई बढ़ाने और बेरूत पर हमले की धमकी को लेकर पीएम को जमकर खरी-खोटी सुनाई। ट्रंप ने कहा, “तुम पागल हो गए हो… अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते.. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं… सब इजरायल से नफरत कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल की नाराजगी के बावजूद तुर्की को F-35 देना चाहते हैं ट्रंप, क्या भड़क सकता है नया विवाद?
पुतिन से पूछूंगा सच… ईरान-रूस के बढ़ते तालमेल पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, जानें क्या है पूरा विवाद
US Ammunition: अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, ट्रंप बोले- नए कारखानों का निर्माण तेज
Explainer: अमेरिका का गोला-बारूद खत्म! ट्रंप ने तैयार कर लिया नया प्लान, अब जंग से नहीं ऐसे जीतेंगे मिडिल ईस्ट
अकेला पड़ जाएगा इजरायल
अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ट्रंप ने चिल्लाते हुए पूछा, “तुम क्या कर रहे हो?” ट्रंप ने नेतन्याहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अमेरिका के बड़े हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ट्रंप ने कहा, “अगर वे आगे बढ़े तो इजरायल अकेला पड़ जाएगा।”
फेमस रही दोनों की दोस्ती
बता दें कि ट्रंप के पहले कार्यकाल में नेतन्याहू और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती काफी गहरी थी। ट्रंप ने जेरूसलम को इजरायल की राजधानी माना था और वहां दूतावास शिफ्ट किया। इतना ही नहीं गोलान हाइट्स पर इजरायल का अधिकार स्वीकार किया और अब्राहम समझौते कराए। यहां तक कि 2025 में पश्चिम एशिया में ईरान पर हमला करने के मुद्दे पर भी दोनों एक साथ खड़े रहे।
लेबनान को लेकर शुरू हुआ विवाद
हालांकि दोनो के बीच हालिया विवाद ईरान नहीं बल्कि लेबनान को लेकर शुरू हुआ है। सूत्रों के मुताबिक इजरायल हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई बढ़ाना चाहता है। लेकिन इससे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर असर पड़ सकता है। ईरान ने चेतावनी भी दी है कि अगर लेबनान में हमले जारी रहे तो बातचीत प्रभावित हो सकती है।
यह भी पढ़ें- अभिषेक पर हमले के खिलाफ सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, सुवेंदु सरकार पर बोला हमला, कहा- मुझे गिरफ्तार कर लो…
दोनों नेताओं में कब-कब दिखें मतभेद
1. 7 अक्तूबर 2023 को हमास के आतंकी हमले के बाद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से नेतन्याहू की आलोचना की थी और कहा था कि इजरायली प्रधानमंत्री हमास के इस बड़े हमले के लिए तैयार नहीं थे, यह इजरायल की बड़ी खुफिया विफलता थी।
2. गाजा सीजफायर और युद्ध खत्म करने की समयसीमा को लेकर ट्रंप ने इजरायल पर युद्ध को जल्द खत्म करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने सार्वजनिक बयानों में नेतन्याहू से कहा कि वे अपने युद्ध को जल्दी खत्म करें, अगर ऐसा नहीं हुआ तो दुनिया भर में इजरायल की छवि खराब होगी और उसके जनसंपर्क को भी भारी नुकसान होगा।
3. जब नेतन्याहू ने इजरायल डिफेंस फोर्सेस को गाजा के 70% हिस्से पर कंट्रोल करने का आदेश दिया तब नेतन्याहू के इस कदम को ट्रंप की टीम ने अमेरिका द्वारा मध्यस्थता किए जा रहे शांति प्रयासों को ‘भटकाने और विफल करने’ का आरोप लगया था।
4. दोनों नेताओं के बीच अब तक का सबसे उग्र विवाद, लेबनान में युद्ध को बढ़ाने को लेकर हुआ जहां ट्रंप ने नेतन्याहू को पागल तक कह दिया।
Why is donald trump upset with netanyahu growing differences shake alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर
Jul 28, 2026 | 06:39 PMVaranasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 06:39 PMPoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
Jul 28, 2026 | 06:39 PMअब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
Jul 28, 2026 | 06:31 PMअगर मैं होता तो…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच वायरल हुआ विकास दिव्यकीर्ति, बताया- कैसे सुधरेगी व्यवस्था
Jul 28, 2026 | 06:27 PMपाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
Jul 28, 2026 | 06:26 PM‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले रिलीज होगा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का फर्स्ट लुक
Jul 28, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














