'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले रिलीज होगा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का फर्स्ट लुक

Love And War First Look: संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म का फर्स्ट लुक दिवाली से पहले रिलीज किया जा सकता है।
Love And War First Look Sanjay Leela Bhansali Ranbir Kapoor Alia Bhatt Vicky Kaushal
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Love And War First Look Update: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिपब्लिक डे वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, 'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक दिवाली 2026 से पहले रिलीज किया जा सकता है। लंबे समय से दर्शक फिल्म की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं और अब मेकर्स इस उत्सुकता को और बढ़ाने की तैयारी में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि फर्स्ट लुक पर अंतिम चरण का काम चल रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में इसे जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

लव एंड वॉर की स्टार कास्ट

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टार कास्ट है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ नजर आएंगे। हालांकि इन तीनों के अलावा फिल्म में शामिल अन्य कलाकारों के नाम और उनके किरदारों को अभी तक पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर कई कथित कैरेक्टर लुक्स वायरल हुए थे। अब माना जा रहा है कि फर्स्ट लुक के साथ फिल्म के मुख्य किरदारों की झलक भी सामने आ सकती है।

संजय लीला भंसाली की फिल्में

संजय लीला भंसाली अपनी भव्य फिल्मों, शानदार विजुअल्स और इमोशनल कहानियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों का हर फ्रेम बड़े स्तर पर तैयार किया जाता है और यही वजह है कि 'लव एंड वॉर' भी साल 2027 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिससे इसे देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की गई है।

लव एंड वॉर का प्रमोशन

अब सभी की निगाहें फिल्म के पहले आधिकारिक पोस्टर और फर्स्ट लुक पर टिकी हैं। अगर यह अपडेट तय समय पर आती है, तो दिवाली से पहले ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के नए अवतार की पहली झलक दर्शकों को देखने को मिल सकती है। फिल्म की रिलीज में अभी समय है, लेकिन इसके प्रमोशन की शुरुआत के साथ ही 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा और भी तेज होने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com