- Hindi News »
- West Bengal »
- Bengal Politics Heats Up As Mamata Banerjee Stages Dharna Against Violence On Tmc Leaders
अभिषेक पर हमले के खिलाफ सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, सुवेंदु सरकार पर बोला हमला, कहा- मुझे गिरफ्तार कर लो…
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Mamata Banerjee Protest: टीएमसी सासंद और नेता अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद पश्चिम बंगाल की सियासत में भारी उबाल आ गया है। पूर्व सीएम ममता बनर्जी कोलकाता के रानी रासमणि एवेन्यू में धरने पर बैठ गई हैं।

सीएम ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mamata Banerjee Protest Against BJP Government: पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही टीएमसी नेता और कार्यकर्ताओं पर एक-एक करके कई हमलों के बाद बंगाल की सियासत गरमा गई है। भड़की हुई दीदी यानी बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सड़कों पर उतरने का फैसला कर लिया है। ममता दीदी ने कहा कि भले ही मुझे गिरफ्तार कर लो लेकिन मै जनता के बीच बैठूंगी ही..
दरअसल बंगाल में करारी हार के बाद ममता बनर्जी का पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन कोलकाता के ऐतिहासिक रानी रासमणि एवेन्यू पर शुरू हो गया है। यहां ममता बनर्जी टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर हुए हालिया हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गई है।
लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप
धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ममता ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अपने हाथों में भारत के संविधान की एक प्रति लेकर मार्च किया। उन्होंने सीधे तौर पर नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने हुंकार भरते हुए कहा कि टीएमसी के नेताओं को डराकर या उनके सुरक्षा कवच को हटाकर पार्टी को कमजोर नहीं किया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
दीदी बूढ़ी हो गई… बागी TMC सांसद अरूप चक्रवर्ती का बड़ा बयान, जमकर की सुवेंदु की तारीफ, बंगाल में बवाल तय!
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
आरजी कर के विरोध पर मिली धमकी, काकोली घोष के बेटे का दीदी पर बड़ा आरोप, ममता समेत कई नेताओं को भेजेंगे नोटिस
TMC Crisis: फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी, दोबारा हुई पूछताछ
#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC Chairperson Mamata Banerjee holds a protest at Kolkata's Rani Rashmoni Avenue over attacks on party leaders, including her nephew Abhishek Banerjee, and other issues. pic.twitter.com/rLyuLSrTp4 — ANI (@ANI) June 2, 2026
अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला
टीएमसी का आरोप है कि जब अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में चुनावी हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए थे उस दौरान उनके काफिले पर ईंटों, पत्थरों और अंडों से हमला किया गया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। इतना ही नहीं हुगली के चंडीतला थाने के पास सांसद कल्याण बनर्जी पर भी जानलेवा हमला किया गया। ममता बनर्जी ने इन घटनाओं को “राज्य प्रायोजित और सत्ता समर्थित” करार दिया है।
यह भी पढ़ें- देशभक्ति के बीच प्यार का इजहार! कैप्टन ने परेड ग्राउंड में हेलीकॉप्टर के सामने प्रेमिका को किया प्रपोज- VIDEO
5 लोंग गिरफ्तार
हालांकि अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनारपुर इलाके से पांच स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पांचो गिरफ्तार आरोपी टीएमसी के ही कार्यकर्ता है। जहां एक तरफ भाजपा ने इसे स्थानीय आक्रोश करार दिया तो वहीं टीएमसी ने इसे भाजपा का सुनियोजित एजेंडा बताया।
मुझे गिरफ्तार कर लें….
कोलकाता पुलिस ने रानी रासमणि एवेन्यू पर इस धरने की अनुमति देने से इनकार करते हुए मंच बनाने की सामग्रियों को हटा दिया था। सुवेंदु सरकार का स्पष्ट रुख है कि राज्य में किसी को भी बिना अनुमति के अराजकता फैलाने या कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनके कार्यवाही पर ममता दीदी ने फेसबुक पर लाइव आकर कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर वे मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर लें…. हम बिना माइक, बिना मंच के भी जनता के बीच बैठेंगे.’
Bengal politics heats up as mamata banerjee stages dharna against violence on tmc leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
100 साल पुराने यहूदी कब्रिस्तान पर भू-माफियाओं की नजर, जबलपुर में ऐतिहासिक धरोहर को लेकर विवाद गहराया
Jun 15, 2026 | 01:41 PMकोचिंग के निर्देशक रोशन आनंद को जमानत मिलने पर बंद हुआ खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर, जानिए क्या पूरा मामला
Jun 15, 2026 | 01:38 PMनागपुर: गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी संग्रहालय में सफारी के दौरान खूनी संघर्ष, एक तेंदुआ ढेर, दूसरा जख्मी
Jun 15, 2026 | 01:38 PMबारिश की बेरुखी से चंद्रपुर में थमी धान की बुआई, किसानों की बढ़ी चिंता
Jun 15, 2026 | 01:34 PMदीदी बूढ़ी हो गई… बागी TMC सांसद अरूप चक्रवर्ती का बड़ा बयान, जमकर की सुवेंदु की तारीफ, बंगाल में बवाल तय!
Jun 15, 2026 | 01:30 PMमुंबई कोस्टल रोड नॉर्थ परियोजना का निरीक्षण, ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बन रहा 9 रैम्प वाला मेगा इंटरचेंज
Jun 15, 2026 | 01:29 PMFIFA World Cup 2026 के दौरान जापान के फैंस ने जीता दिल, स्टेडियम में चलाया सफाई अभियान, देखें वीडियो
Jun 15, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PM
दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM












