24 घंटों में 7 धमाके, पुलिस स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर हमला, क्यों जल रहा बलूचिस्तान?

Balochistan Burning: बलूचिस्तान में 24 घंटों में 7 धमाके हुए हैं। इससे दहशत फैल गई है। रेलवे ट्रैक पर विस्फोट और पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले हुए हैं।
Why is Balochistan burning?
ब्लास्ट के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Balochistan Blasts: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रदेश में बीते 24 घंटों में 7 धमाके हुए हैं। इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो गार्ड घायल हो गए हैं। संदिग्ध विद्रोहियों ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा और डेरा मुराद जमाली में हमले किए। शनिवार को विद्रोहियों ने क्वेटा में पुलिस चेकपॉइंट पर हैंड ग्रेनेड फेंके। इसके बाद एंटी टेररिज्म डिपार्टमेंट की गाड़ी के पास एक IED धमाका किया गया। शाम को तीन और धमाके किए गए।

सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आसिफ खान ने बताया है कि धमाका क्वेटा के बाहरी इलाके लोहर करेज के पास किया गया। इससे क्वेटा को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाली मेन लाइन उड़ गई। घटना से राजधानी में दहशत फैल गई है। वैसे, राहत की बात है कि कोई हताहत नहीं हुआ है।

रेलवे ट्रैक को IED डिवाइस से उड़ा दिया

सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने रेलवे ट्रैक पर आईईडी (IED) डिवाइस लगाए। जब एक ट्रेन क्वेटा स्टेशन पहुंचने वाली थी तो उन्हें उड़ा दिया। धमाके से ट्रैक को नुकसान हुआ। रेलवे ट्रैफिक रोक दिया गया है। डेरा मुराद जमाली में पेट्रोलिंग पुलिस गाड़ी पर भी हमला हुआ, जिसमें हमलावरों ने हैंड ग्रेनेड फेंके। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हथियारबंद लोगों ने क्वेटा के सरियाब रोड पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर भी हैंड ग्रेनेड से हमला किया, जिससे मशीनरी को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दो सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गए।

किसी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

किसी भी ग्रुप ने शनिवार को तुरंत इन घटनाओं की जिम्मेदारी नहीं ली। मगर, रविवार सुबह उग्रवादियों ने अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दीं। बाइक सवार उग्रवादियों ने क्वेटा के मंजूर शहीद पुलिस स्टेशन पर दो हैंड ग्रेनेड फेंके। एक डिवाइस फट गया। दूसरे को बाद में बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने डिफ्यूज कर दिया। हमलावरों ने क्वेटा में पुलिस पेट्रोल पोस्ट के पास केच बेग इलाके में भी हैंड ग्रेनेड फेंके।

बीएलए पर लगा आरोप

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस) आसिफ खान ने बताया कि ये सभी हमले एक संगठित गिरोह के हैं। हमले सुनियोजित थे। उनका मकसद बलूचिस्तान में डर का माहौल पैदा करना और विकास परियोजनाओं को निशाना बनाना है। अधिकारियों का मानना है कि ये हमले बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) या उसके सहयोगी गुटों का काम हो सकते हैं। सुरक्षा बलों ने प्रांत भ में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। वहीं, क्वेटा में धारा 144 लगा दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com