-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Who Is Mousavi Iran Appoints New Army Commander Amid War
कौन है मूसावी? जिसने इजरायल का नामोनिशान मिटाने की खाई कसम, युद्ध के बीच खामेनेई ने दी बड़ी जिम्मेदारी
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान ने इजरायली हमले में बाघेरी की मौत के बाद एक कट्टरपंथी सोच वाले सेना अधिकारी, मूसावी, को अपनी सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है। मूसावी अपने इजरायल-विरोधी बयानों और आक्रामक भाषणों के लिए कुख्यात हैं।

युद्ध के बीच में ईरानी सेना ने किया नया कमांडर नियुक्त, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
तेहरान: पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। इजरायली हमले में ईरानी सेना के स्टाफ चीफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी की मौत के बाद, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने सेना के नए प्रमुख के रूप में अब्दोलरहीम मूसावी को नियुक्त किया है। मूसावी अब ईरान की सभी सैन्य शाखाओं का प्रत्यक्ष नेतृत्व संभालेंगे। वह पहले भी सेना के कमांडर रह चुके हैं और अपने सख्त राष्ट्रवादी विचारों, इजरायल विरोधी बयानों तथा आक्रामक भाषणों के लिए जाने जाते हैं।
मेजर जनरल अब्दोलरहीम मूसावी का जन्म सन् 1960 में ईरान के प्रसिद्ध शहर कोम में हुआ था। उन्होंने सन् 1979 में ईरानी सशस्त्र बलों में भर्ती होकर अपने सैन्य जीवन की शुरुआत की। ईरान-इराक संघर्ष (1980–1988) के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे उनके सैन्य जीवन को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला।
2005 से 2016 तक वह ईरानी सेना में उप-कमांडर (डिप्टी कमांडर) के पद पर रहे। 2016–2017 में उन्हें सेना के उप-प्रमुख स्टाफ अधिकारी (डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ) के रूप में नियुक्त किया गया। 2017 से वह ईरानी सेना के प्रमुख स्टाफ अधिकारी (चीफ ऑफ स्टाफ) के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में जनरल बाघेरी की मृत्यु के बाद, उन्हें ईरान की संयुक्त सशस्त्र सेनाओं का प्रमुख बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Papua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
कट्टर इस्लामिक विचारधारा वाला व्यक्ति
मूसावी को एक कट्टर इस्लामिक विचारधारा वाला व्यक्ति माना जाता है। वह कई बार इजरायल को नष्ट करने की धमकी दे चुके हैं। 2024 में गाजा युद्ध के दौरान उन्होंने कहा था कि जायोनी शासन जल्द ही अपने पतन की ओर बढ़ेगा। यह हमारे हाथ में है कि युद्ध कब और कैसे समाप्त होगा। इसके अलावा, हाल के एक बयान में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था, “अगर इजरायल ने कोई गलत कदम उठाया, तो उसे तुरंत इतना कड़ा जवाब मिलेगा कि वह उसे कभी नहीं भूल पाएगा।”
जल्दी डील करो वरना अंजाम और बुरा होगा, ईरान को ट्रंप ने दी खुली धमकी, बोले- अगली बार…
फिलिस्तीनी समूहों का खुलकर करते हैं समर्थन
मूसावी को आमतौर पर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की विचारधारा के करीब माना जाता है, भले ही वह पारंपरिक सेना का हिस्सा हों। वह फिलिस्तीनी प्रतिरोध समूहों का खुलकर समर्थन करते हैं और ईरान के क्षेत्रीय प्रभाव को बढ़ाने के पक्ष में हैं। इजरायल के साथ बढ़ते तनाव और देश के भीतर हो रही अशांति के बीच, ईरान ने मूसावी को कमान सौंपकर एक साफ संकेत दिया है कि अब वह सैन्य रणनीति में और अधिक आक्रामक होने वाला है।
Who is mousavi iran appoints new army commander amid war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Jul 03, 2026 | 07:29 AMAamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMPapua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
Jul 03, 2026 | 07:22 AMबॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












