-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- White House Openly Supports Trump Nobel Prize Bid
नोबेल पुरस्कार के लिए बेकरार डोनाल्ड ट्रंप, ह्वाइट हाउस ने भी किया खुलेआम समर्थन
- Written By: अमन उपाध्याय
Trump Wants Nobel Prize: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव घटाने का भी श्रेय खुद लेना चाहते हैं...

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने की इच्छा लगातार बढ़ती जा रही है। हाल के महीनों में, वह विश्व भर में आधा दर्जन से अधिक युद्धों को रुकवाने का श्रेय अपने नाम कर रहे हैं, हालांकि यह सच्चाई अलग है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में अभी तक उनकी कोई भूमिका सफल नहीं हुई है।
ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति पद दोबारा संभालने से पहले, अपने चुनाव प्रचार के दौरान ही बार-बार यह दावा किया था कि यदि वे पुनः सत्ता में आते हैं, तो मात्र 24 घंटे के भीतर रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त कर देंगे।
ट्रंप को मिलना चाहिए पुरस्कार
व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की वकालत शुरू कर दी है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप को विश्व के लगभग छह देशों के बीच युद्धविराम कराने के लिए यह पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तनावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच की स्थिति को सुधारने का भी श्रेय लिया, हालांकि यह दावा विवादास्पद है।
सम्बंधित ख़बरें
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
US बेस पर हमले के बाद ईरान की सफाई, जॉर्डन के लोगों से कहा- आपसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं
पीएम मोदी ने सीजफायर को लेकर दिया बयान
इससे पहले, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में स्पष्ट किया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पाकिस्तानी सेना के प्रमुख के अनुरोध पर लागू हुआ था और इसमें किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं थी। इस प्रकार, ट्रंप द्वारा इस मामले में श्रेय लेने का प्रयास भारत के आधिकारिक बयान के विपरीत है।
कई देशों के बीच चल रहे विवाद को कराया शांत
लेविट ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि ट्रंप ने कई देशों के बीच चल रहे विवादों को शांत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने थाईलैंड-कंबोडिया, इजराइल-ईरान, रवांडा-डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, सर्बिया-कोसोवो और मिस्र-इथियोपिया जैसे देशों के बीच टकराव को समाप्त करवाने में सफलता पाई है।
यह भी पढे़ें:- ‘अब चुप न बैठे दुनिया…’ रूस ने फिर मचाई कीव में भारी तबाही, 31 लोगों की मौत
लेविट ने बताया कि ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के पहले छह महीनों में ही हर महीने एक शांति समझौता या युद्धविराम करवाने का औसत हासिल किया है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को देखते हुए अब ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का समय आ गया है।
किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद में बयान दिया था कि किसी भी विदेशी नेता ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोकने का अनुरोध नहीं किया था। इसी कड़ी में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी बुधवार को साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्धविराम पर पहुंचने में किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सैन्य कार्रवाई को रोकने और व्यापारिक मामलों के बीच कोई संबंध नहीं था। राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई चर्चा के दौरान जयशंकर ने बताया कि 22 अप्रैल को पुलवामा आतंकी हमले से लेकर 16 जून तक प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कोई फोन वार्ता नहीं हुई थी।
(एजेंसी इनुट के साथ)
White house openly supports trump nobel prize bid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा; मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंका
Jul 14, 2026 | 08:01 PMमुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
Jul 14, 2026 | 07:57 PM‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में मंथन, जेपीसी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लिए सुझाव
Jul 14, 2026 | 07:57 PM8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PMनितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
Jul 14, 2026 | 07:53 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, अदालत ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना
Jul 14, 2026 | 07:51 PMफारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
Jul 14, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














