Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान के लिए भारत ने चुना नया चेहरा, जानिए कौन हैं विश्वेश नेगी, जिन्हें मिली यह बड़ी जिम्मेदारी?

Who Is Vishvesh Negi: सीनियर IFS अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वर्तमान में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नेगी अब तेहरान में अहम राजनयिक कमान संभालेंगे।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Aug 03, 2026 | 02:34 PM

विश्वेश नेगी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Indian Ambassador In Vishvesh Negi:  केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण देश ईरान में भारत के नए राजदूत की नियुक्ति कर दी है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, वरिष्ठ राजनयिक विश्वेश नेगी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात नेगी जल्द ही तेहरान पहुंचकर अपना कार्यभार संभालेंगे।

कौन हैं विश्वेश नेगी?

विश्वेश नेगी भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2002 बैच के एक अनुभवी अधिकारी हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और प्रशासनिक सुधारों का लंबा अनुभव प्राप्त है। विदेश मंत्रालय में वर्तमान भूमिका से पहले, उन्होंने रक्षा मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के संयुक्त सचिव के रूप में एक रणनीतिक पद संभाला था।

उन्होंने दुनिया के कई देशों में भारतीय दूतावासों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिससे उन्हें वैश्विक राजनीति की गहरी समझ है। यही कारण है कि सरकार ने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए उन पर भरोसा जताया है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या सच दबा रहा है पाकिस्तान? PoK में बर्बरता की रिपोर्टिंग पर अल-जजीरा वेबसाइट पर लगाया बैन

रूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर बरसाया ग्लाइड बम, मलबे में तब्दील हुई रिहायशी इमारत; 30 से अधिक घायल

घुसपैठ रोकने के लिए स्पेन ने समुद्र में खड़ा किया फ्लोटिंग बैरियर, अब तक 72 की मौत; 4 अगस्त को EU की बड़ी बैठक

ईरान-US की आज से शुरू होगी बातचीत, होर्मुज और परमाणु डील पर टिकी दुनिया की निगाहें; समझौते की बढ़ी उम्मीद

विश्वेश नेगी के नियुक्ति के पीछे क्या है मायने?

विश्वेश नेगी की तेहरान में नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया गंभीर भू-राजनीतिक तनाव और रणनीतिक बदलावों के दौर से गुजर रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे गतिरोध और खाड़ी क्षेत्र की अस्थिरता के बीच भारत अपने पुराने सहयोगी ईरान के साथ रिश्तों को नई मजबूती देना चाहता है।

जानकारों का मानना है कि नेगी की यह नई पारी भारत के आर्थिक हितों और चाबहार पोर्ट जैसे बड़े रणनीतिक प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में गेम चेंजर  साबित हो सकती है।

समुद्री सुरक्षा पर क्या होगा भारत का रूख?

नेगी की नियुक्ति से ठीक पहले, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची से फोन पर लंबी चर्चा की थी। इस बातचीत में भारत ने स्पष्ट किया था कि कमर्शियल शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की बदलती सुरक्षा स्थिति और समुद्री परिवहन पर हमलों को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

विश्वेश नेगी की क्या होंगी चुनौतियां?

तेहरान में नए राजदूत के रूप में विश्वेश नेगी के सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी। उन्हें न केवल द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को गति देनी होगी, बल्कि खाड़ी क्षेत्र में भारतीय हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी।

यह भी पढ़ें:- रूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर बरसाया ग्लाइड बम, मलबे में तब्दील हुई रिहायशी इमारत; 30 से अधिक घायल

वैश्विक कूटनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को भारत की संतुलित और सक्रिय विदेश नीति के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। विश्वेश नेगी के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत और जटिल स्थितियों को संभालने का जो कौशल है, वह तेहरान में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाने में सहायक होगा।

Vishvesh negi appointed india ambassador to iran amid west asia tension

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 02:34 PM

Topics:  

  • Iran
  • Ministry of External Affairs
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.