रूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर बरसाया ग्लाइड बम, मलबे में तब्दील हुई रिहायशी इमारत; 30 से अधिक घायल
Zaporizhzhia Attack: यूक्रेन के अग्रिम मोर्चे पर स्थित औद्योगिक शहर जपोरिजिया में रूसी सेना ने एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत को 'ग्लाइड बम' से निशाना बनाया है। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई।
- Written By: अमन उपाध्याय
यूक्रेन के जपोरिजिया पर हुए हमले मे लगी आग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Russia Zaporizhzhia Attack Glide Bomb: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने एक बार फिर मासूम नागरिकों को अपना शिकार बनाया है। रविवार, 2 अगस्त 2026 को रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित औद्योगिक शहर जपोरिजिया में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत पर भीषण ग्लाइड बम से हमला किया।
दिन के उजाले में हुए इस अचानक हमले ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में अब तक एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 31 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
रिहायशी इमारत बनी खंडहर
जपोरिजिया ओब्लास्ट के गवर्नर इवान फेडोरोव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रूसी ग्लाइड बम सीधे रिहायशी इमारत की निचली मंजिलों पर गिरा। धमाका इतना जबरदस्त था कि इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और चारों तरफ मलबे का ढेर लग गया।
सम्बंधित ख़बरें
घुसपैठ रोकने के लिए स्पेन ने समुद्र में खड़ा किया फ्लोटिंग बैरियर, अब तक 72 की मौत; 4 अगस्त को EU की बड़ी बैठक
ईरान-US की आज से शुरू होगी बातचीत, होर्मुज और परमाणु डील पर टिकी दुनिया की निगाहें; समझौते की बढ़ी उम्मीद
पाकिस्तान में पुलिस को निशाना बनाकर बड़ा फिदायीन हमला, 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 की गई जान; पूरे इलाके में दहशत
PoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत
गवर्नर ने बताया कि बचाव कर्मी अभी भी मलबे के बीच फंसे संभावित जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं। इस हमले में न केवल बहुमंजिला इमारत, बल्कि आस-पास के निजी क्षेत्रों को भी काफी नुकसान पहुंचने की खबरें हैं।
🚨 **RUSSIA STRIKES CIVILIANS ACROSS ZAPORIZHZHIA, MYKOLAIV AND KHERSON REGIONS** 💥 A Russian attack hit a residential area in Zaporizhzhia — one person killed, another possibly trapped under rubble, and two others in acute stress reactions, regional head Ivan Fedorov reported.… pic.twitter.com/QRg5AO3gZl — Vortex Report (@VortexReportX) August 2, 2026
अग्रिम मोर्चे पर स्थित है जपोरिजिया
जपोरिजिया यूक्रेन का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है, जो वर्तमान में युद्ध की फ्रंट लाइन के रूप में उभरा है। यह शहर युद्ध क्षेत्र से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसकी भौगोलिक स्थिति के कारण, रूसी सेना इसे आसानी से विभिन्न प्रकार के हथियारों से निशाना बना पाती है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शहर पर लगभग रोजाना हमले हो रहे हैं, जिससे वहां रह रहे नागरिकों की जान हमेशा जोखिम में रहती है।
कीव हमले के ठीक एक दिन बाद हमला
हैरानी की बात यह है कि जपोरिजिया पर यह हमला राजधानी कीव में हुई भीषण बमबारी के ठीक एक दिन बाद हुआ है। बता दें कि 1 अगस्त की रात को मास्को ने कीव पर जोरदार बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। पिछले 48 घंटों के भीतर यूक्रेन के दो बड़े शहरों पर हुए इन सिलसिलेवार हमलों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें:- घुसपैठ रोकने के लिए स्पेन ने समुद्र में खड़ा किया फ्लोटिंग बैरियर, अब तक 72 की मौत; 4 अगस्त को EU की बड़ी बैठक
अस्पतालों में भर्ती हैं घायल
फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन बचाव अभियान जारी रहने के कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। रूस की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाए जाने की इस घटना ने एक बार फिर मानवीय संकट को गहरा कर दिया है।
