तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर दुनिया की नजरें टिकी हुई है। अमेरिका के अगले यानी 47वें राष्ट्रपति के लिए कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप में कांटे का मुकाबला है। आज अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान है। कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कल तक स्थिति साफ हो जाएगी। तो इस बीचआइये हम जानते हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र अमरिका के राष्ट्रपति को वेतन कितना मिलता है। अमेरिका के राष्ट्रपति को दुनिया के सबसे शक्तिशाली चेहरों में से एक माना जाता है।
ऐसे में बहुत से लोगों के जेहन में ये आना स्वाभाविक है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को सैलरी कितनी मिलती है। वेतन बताने से पहले बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति एक सरकारी सेवक होता है। जनता के प्रति उनकी जवाबदेही होती है। देश के सरकारी खजाने से ही राष्ट्रपति को भुगतान किया जाता है।
ये भी पढ़ें:-अमेरिकी चुनाव से पहले हरकत में आया उत्तर कोरिया, समुद्र की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें
अमेरिकी राष्ट्रपति का वेतन औसत देशवासी से छह गुना से अधिक होती है। एक औसत अमेरिकी सालाना 63 हजार 795 डॉलर यानी करीब 53 लाख रुपये कमाता है। जबकि अमेरिका के टॉप अमीर सालाना औसतन 7 लाख 88 हजार डॉलर कमाते हैं यानी लगभग 6 करोड़ 28 लाख रुपये। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी इससे लगभग आधी होती है। इस हिसाब से वो देश के शीर्ष 1 प्रतिशत अमीरों में भी नहीं आते हैं।
जो बाइडन की वेतन क्या है
मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को सालाना 4 लाख डॉलर यानी 3.36 करोड़ रुपये वेतन मिलता है। इसके अलावा खर्च के तौर पर राष्ट्रपति को अतिरिक्त 50 हजार डॉलर यानी 42 लाख रुपये मिलते हैं।
राष्ट्रपति को सुविधाएं
वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यालय है। यहां रहने के लिए उन्हें अपने जेब से कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ता है। राष्ट्रपति जब पहली बार व्हाइट हाउस में प्रवेश करते हैं तो उन्हें एक लाख डॉलर यानी करीब 84 लाख रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को वे अपने स्वेच्छानुसार घर की साज सज्जा पर खर्च कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-US Presidential Election: कमला हैरिस के समर्थन में तमिलनाडु में लगे पोस्टर
अमेरिकी राष्ट्रपति को अन्य सुविधाएं
राष्ट्रपति को मनोरंजन, स्टाफ और कुक के लिए सालाना 19000 डॉलर यानी करीब 60 लाख रुपये भी मिलते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति की सभी स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त यानी निशुल्क होती हैं। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति को यात्रा के लिए एक लिमोजिन कार, एक मरीन हेलीकॉप्टर और एयर फोर्स वन नामक एक हवाई जहाज मिलता है। राष्ट्रपति के बेड़े में शामिल लिमोजिन कारें मॉर्डन सुरक्षा और संचार सिस्टम से लैस होती हैं।