ईरान युद्ध से निकलने को तैयार है अमेरिका! ट्रंप ने देश के नाम भाषण में दिए पांच हिंट, अब क्या करेगा इजरायल?
Trump on Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरान युद्ध के अंतिम चरण में होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने सैन्य लक्ष्यों की प्राप्ति और ईरान की कमजोर होती शक्ति का दावा किया है।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Donald Trump Address to Nation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर राष्ट्र को संबोधित करते हुए संकेत दिया है कि अमेरिका अपने लक्ष्यों के करीब पहुंच चुका है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू होने के बाद यह उनका पहला बड़ा संबोधन था। भाषण में भले ही कोई बड़ा नया ऐलान नहीं हुआ, लेकिन ट्रंप की पांच अहम बातें इस ओर इशारा करती हैं कि अमेरिका इस युद्ध से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है।
फिर दोहराई 2-3 हफ्तों में खत्म करने की बात
सबसे पहले, ट्रंप ने एक बार फिर 2-3 हफ्तों की समयसीमा दोहराई। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ हफ्तों में अमेरिका ईरान पर हमले जारी रखेगा और युद्ध अपने अंतिम चरण में पहुंच जाएगा। उनके अनुसार, अमेरिकी सेना बहुत जल्द अपने सभी सैन्य लक्ष्यों को हासिल कर लेगी।
ईरान में अमेरिका के सारे लक्ष्य हासिल होने का दावा
दूसरी अहम बात यह रही कि ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने रणनीतिक उद्देश्यों को लगभग पूरा कर चुका है। उन्होंने पिछले चार हफ्तों में अमेरिकी सेना द्वारा हासिल की गई “तेज और निर्णायक जीत” की जमकर सराहना की और इसे असाधारण बताया।
सम्बंधित ख़बरें
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
ईरान के टॉप लीडरशिप खत्म
तीसरे बिंदु में ट्रंप ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने का दावा किया। उनके मुताबिक, ईरान की नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है, वायुसेना तबाह हो गई है और कई शीर्ष नेता मारे जा चुके हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि मिसाइल और ड्रोन हमले की क्षमता भी काफी कमजोर कर दी गई है।
अमेरिका को होर्मुज की जरूरत नहीं
चौथे, ट्रंप ने तेल को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट के तेल पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का जिक्र करते हुए कहा कि जिन देशों को इस क्षेत्र से तेल चाहिए, उन्हें खुद इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका अन्य देशों को अपना तेल बेचने के लिए तैयार है।
ईरान के नए नेतृत्व को पहले से अच्छा बताना
आखिर में, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए नेतृत्व को लेकर नरम रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि नया नेतृत्व पहले की तुलना में कम कट्टर और ज्यादा व्यवहारिक है। इसे युद्धविराम की संभावनाओं के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है, क्योंकि अमेरिकी अधिकारी इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए मध्यस्थों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘अमेरिका ने हासिल की प्रचंड जीत, हमारे कंट्रोल में ईरान की फौज’ राष्ट्र के नाम सबोधन में ट्रंप का दावा
कुल मिलाकर, ट्रंप के इस संबोधन से यह साफ होता है कि अमेरिका सैन्य दबाव बनाए रखते हुए जल्द ही इस युद्ध को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। हालांकि इजरायल इस युद्ध में आगे क्या करता है इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
