अमेरिकी चुनाव से पहले हरकत में आया उत्तर कोरिया, समुद्र की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें

अमेरिका में वोटिंग के पहले ही उत्तर कोरिया अलग ही हरकत अपना रहा है। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को पूर्वी समुद्र की ओर कम दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइल दागीं
North Korea launches multiple short-range missiles ahead of US polls
उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें
Published on
Updated on

सियोल: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के मतदान होने को कुछ ही घंटे बाकी है। इस बीच अमेरिका में वोटिंग के पहले ही उत्तर कोरिया अलग ही हरकत अपना रहा है। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को पूर्वी समुद्र की ओर कम दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। ये जानकारी दक्षिण कोरियाई सेना ने दी।

प्योंगयोंग ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव से कुछ घंटे पहले अपनी अस्त्र प्रणाली का प्रदर्शन किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने तत्काल यह नहीं बताया कि उत्तर कोरिया ने कितनी मिसाइल दागीं।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि माना जाता है कि मिसाइल पहले ही समुद्र में गिर चुकी हैं और इससे किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। यह घटनाक्रम उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन द्वारा अमेरिका तक पहुंचने के लिए डिजाइन की गई देश की नवीनतम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण की निगरानी किए जाने के कुछ दिन बाद हुआ है।

इसके जवाब में अमेरिका ने रविवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया और जापान के साथ एक त्रिपक्षीय अभ्यास में लंबी दूरी के बी-1बी बमवर्षक का इस्तेमाल किया था।

बता दें कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में देश की सबसे नई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। कुछ रिपोर्ट्स ने ये भी दावा किया था कि यह बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिका तक पहुंच सकती है। इसके जवाब में दक्षिण कोरिया और जापान के साथ मिलकर अमेरिका ने रविवार को बी-1बी बॉम्बर विमान उड़ाए थे। अमेरिका के इस कदम पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन की बहन किम यो जोंग ने विरोध किया था। साथ ही  उन्होंने विरोधियों पर सैन्य स्तर पर धमकियों के जरिए तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com