-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Us Missile Test Minuteman Iii From California
परमाणु खतरे की आहट! अमेरिका ने दागी मिसाइल, मिनटमैन III के टेस्ट से दुनिया में मचा हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
US Minuteman III Test: अमेरिका ने कैलिफोर्निया स्थित अपने वैंडेनबर्ग एयर फोर्स बेस से परमाणु क्षमता वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल मिनटमैन-3 का सफल परीक्षण किया है।

अमेरिका ने दागी मिसाइल, मिनटमैन III, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
Minuteman III ICBM Test: अमेरिकी स्पेस फोर्स के अनुसार, अमेरिका ने बिना हथियार वाली मिनटमैन-III इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल कैलिफोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग एयर फोर्स बेस से दागी गई। यह परीक्षण GT-254 मिशन का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य ICBM प्रणाली की विश्वसनीयता, संचालन क्षमता और सटीकता का मूल्यांकन करना था।
परीक्षण की शुरुआत 625वें स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस स्क्वाड्रन की टीम ने एयरबोर्न लॉन्च कंट्रोल सिस्टम के जरिए की। यह सिस्टम मिसाइल कमांड और कंट्रोल के लिए बैकअप के रूप में कार्य करता है।
परीक्षण का उद्देश्य
इस परीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि यह प्रणाली सुचारू रूप से कार्य कर रही है या नहीं। कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल कैरी रे ने बताया कि यह टेस्ट केवल मिसाइल लॉन्च करने के लिए नहीं, बल्कि पूरे ICBM सिस्टम की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता की जांच करने के लिए किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Hormuz Strait Iran Attack: ईरान के ड्रोन हमले के बाद होर्मुज में UN ने रोका रेस्क्यू अभियान
Rent Freeze: न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी का बड़ा तोहफा, 10 लाख घरों का किराया 2 साल तक नहीं बढ़ेगा
नवभारत विशेष: वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हाहाकार, 10 हजार से अधिक मौतें, प्रकृति दे रही है महाविनाश का संकेत?
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला भूकंप में 235 लोगों की मौत, 70 हजार परिवार हुए बेघर
अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक साधा
मिनटमैन-3 मिसाइल ने लगभग 4,200 मील (यानी करीब 6,759 किलोमीटर) की दूरी तय करते हुए मार्शल आइलैंड्स स्थित रोनाल्ड रीगन बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस टेस्ट साइट पर सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को साधा। इस स्थान पर मौजूद रडार और सेंसर सिस्टम के माध्यम से मिसाइल की उड़ान और प्रदर्शन से जुड़े अहम आंकड़े एकत्र किए गए।
प्रभावशीलता बनाए रखने का उद्देश्य
इस परीक्षण अभियान में अमेरिकी एयरफोर्स की तीनों मिसाइल विंग्स, वायोमिंग स्थित F.E. वॉरेन एयरफोर्स बेस के तकनीकी और मेंटेनेंस कर्मियों ने भाग लिया। यह पूरा अभ्यास अमेरिका की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) प्रणाली की सुरक्षा, तत्परता और प्रभावशीलता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया था।
पूरी तरह सक्षम और भरोसेमंद
जनरल S.L. डेविस ने बताया कि जैसे-जैसे अमेरिका अपनी पुरानी मिसाइल प्रणाली को नए LGM-35A सेंटिनल सिस्टम में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मिनटमैन-3 मिसाइल की विश्वसनीयता और तत्परता को परखना बेहद जरूरी हो गया है। उनके अनुसार, GT 254 परीक्षण ने यह साबित कर दिया है कि मिनटमैन-3 अब भी पूरी तरह सक्षम और भरोसेमंद है।
यह भी पढ़ें:- ‘काल’ बनकर आया तूफान… चारो ओर बाढ़, मलबा और मौत, फिलीपींस में मचा हाहकार
अमेरिका के पास करीब 400 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो रूस और चीन जैसे प्रतिद्वंद्वी देशों के खिलाफ उसकी रणनीतिक रक्षा प्रणाली का अहम हिस्सा हैं। इन्हें ‘मिनटमैन’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये मात्र एक मिनट में लॉन्च के लिए तैयार हो जाती हैं। अमेरिका ने 2030 तक इन मिसाइलों को नई पीढ़ी की मिसाइलों से बदलने की योजना बनाई है, लेकिन तब तक इनके नियमित परीक्षण जारी रहेंगे।
Us missile test minuteman iii from california
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद
Jun 26, 2026 | 01:16 PMHormuz Strait Iran Attack: ईरान के ड्रोन हमले के बाद होर्मुज में UN ने रोका रेस्क्यू अभियान
Jun 26, 2026 | 01:07 PMभरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं… देवरिया में गरजे सीएम योगी, अखिलेश की सपा पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला
Jun 26, 2026 | 01:05 PMKetan Murder Case: गंजेपन की वजह से केतन अग्रवाल को उतारा मौत के घाट? सिया गोयल के नए दावे से पुलिस भी हैरान
Jun 26, 2026 | 01:01 PMRent Freeze: न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी का बड़ा तोहफा, 10 लाख घरों का किराया 2 साल तक नहीं बढ़ेगा
Jun 26, 2026 | 12:54 PMउज्जैन: खेत तक रास्ता नहीं मिलने पर पानी की टंकी पर चढ़े दो किसान परिवार, बोले- न्याय मिलने तक नहीं उतरेंगे
Jun 26, 2026 | 12:44 PMअनाथ बच्ची को महिला ने मारी लात, सीढ़ी से नीचे गिरी मासूम, पनवेल के आंगनवाड़ी में बेहरमी का Video वायरल
Jun 26, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM












