कैरेबियन सागर में US की बड़ी कार्रवाई; ट्रंप की सेना ने जब्त किया पांचवां तेल टैंकर, वेनेजुएला की घेराबंदी तेज
US Seizes Oil Tanker Olina: ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के तेल व्यापार को रोकने के लिए अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। अमेरिकी मरीन और नौसेना ने कैरेबियन सागर से एक और तेल टैंक कब्जे में लिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
US ने जब्त किया पांचवां तेल टैंकर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Russia US Tension Latest News In Hindi: समुंदर में अमेरिकी सेना की कार्रवाई बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को सुबह होने से पहले एक गुप्त ऑपरेशन में अमेरिकी मरीन और नौसेना ने कैरेबियन सागर में तेल टैंकर ‘ओलीना’ (Olina) को जब्त कर लिया,। यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा वेनेजुएला आने-जाने वाले प्रतिबंधित जहाजों को निशाना बनाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है
महीनों से जारी सैन्य तैनाती का हिस्सा
अमेरिकी सेना के अनुसार, यह कार्रवाई कैरेबियन में पिछले कई महीनों से चल रही सेना की तैनाती का परिणाम है। सैन्य अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। हालांकि, नौसेना के अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या इस बार भी कोस्ट गार्ड इस फोर्स का हिस्सा था जैसा कि पिछली कार्रवाइयों में देखा गया था।
वेनेजुएला के खिलाफ पांचवीं बड़ी जब्ती
‘ओलीना’ पांचवां ऐसा टैंकर है जिसे अमेरिकी सेना ने अब तक जब्त किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वेनेजुएला के तेल उत्पादों के वैश्विक वितरण (Global Distribution) को पूरी तरह से नियंत्रित करना है। ट्रंप प्रशासन उन सभी टैंकरों को लगातार निशाना बना रहा है जो वेनेजुएला के साथ व्यापार कर रहे हैं या उसके तेल को बाजार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
होर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
रूस के साथ बढ़ता तनाव और ‘शैडो फ्लीट’
इस जब्ती के साथ ही रूस और अमेरिका के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी नौसेना ने अब ‘शैडो फ्लीट’ (प्रतिबंधित तेल ले जाने वाले अज्ञात जहाज) के टैंकरों को जब्त करने का ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है, जिसमें हाल ही में एक रूसी टैंकर को भी कब्जे में लिया गया था। रूस ने अमेरिका की इस कार्रवाई को ‘डकैती’ करार दिया है और आरोप लगाया है कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानूनों को सरेआम रौंद रहा है।
यह भी पढ़ें:- अमेरिका का आकलन फिर गलत, खामेनेई ने ट्रंप को ललकारा; ‘अहंकारी तानाशाहों’ के हश्र की दिलाई याद
परमाणु युद्ध का मंडराता खतरा
स्रोतों के अनुसार, इन दोनों महाशक्तियों के बीच बढ़ते तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जन्म दे दिया है। अमेरिका और रूस, दोनों ही अपने परमाणु अस्त्रों के साथ आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच जारी कड़वी बयानबाजी ने दुनिया में महाविनाश की आहट पैदा कर दी है। इससे पहले अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को भी उठवा चुका है, जिससे भू-राजनीतिक स्थिति और भी अस्थिर हो गई है।
