ईरान में आसमान से सीधे सब्जी मंडी में गिरा आर्मी का हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 4 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
US- Iran Military Tension: ईरान के इस्फहान प्रांत में ट्रेनिंग उड़ान पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, जिसमें पायलट, को-पायलट और मार्केट के दो आम लोगों की मौत। क्रैश कारण अभी स्पष्ट नहीं।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Helicopter Crash: मंगलवार सुबह ईरान के इस्फहान प्रांत के दोरचेह इलाके में ईरानी आर्मी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना खोमैनी शहर के दोरचेह इलाके में लोकल होलसेल फल और सब्जी मार्केट के कंपाउंड में हुई। हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग उड़ान पर था। हादसे में पायलट और को-पायलट के साथ-साथ मार्केट में मौजूद दो आम लोगों की भी मौत हुई।
ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि क्रैश के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। दुर्घटना के बाद आग लगी, जिसे इमरजेंसी सर्विस ने बुझा दिया। ईरान में बीते एक हफ्ते में दूसरी बड़ी विमान दुर्घटना है। इससे पहले शुक्रवार को भी प्रशिक्षण के दौरान एक फाइटर जेट क्रैश हो गया था। जिसमें पायलट की मौत हो गई थी।
ईरान में क्यों हो रहे विमान हादसे?
विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान की हवाई सुरक्षा का रिकॉर्ड कमजोर है। पुराने विमानों में, जिनमें कई 1979 की इस्लामिक क्रांति से पहले खरीदे गए थे, ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण मेंटेनेंस मुश्किल है और दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं। यह हालिया दुर्घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले की धमकियों के बीच ईरानी मिलिट्री उच्च सतर्कता पर है। विशेषज्ञ इसे हवाई सुरक्षा और सैन्य तनाव दोनों का परिणाम मानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
Quad Summit: मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक को बताया सफल, जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
जापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
Quad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
An Iranian military helicopter crashed in a Dorcheh fruit and vegetable market during a training flight, killing the pilot, co-pilot, and two civilians, state TV reported. pic.twitter.com/jcqgbGjSTp — Open Source Intel (@Osint613) February 24, 2026
प्रशिक्षण के दौरान क्रैश हुआ था जेट
पिछले सप्ताह भी ईरान की रेगुलर एयर फोर्स का एक US-बिल्ट F-4 फाइटर प्लेन पश्चिमी हमादान प्रांत में क्रैश हुआ था, जिसमें एक पायलट की ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान मौत हो गई थी। अमेरिका की लगातार धमकियों और युद्ध की आशंकाओं के बीच ईरान ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है और सेना लगातार युद्धाभ्यास कर रही है।
Just In ⚡ Iranian army training helicopter crashed in Dorcheh, Khomeini Shahr Isfahan, inside a wholesale fruit and vegetable market compound. Both pilots reportedly not survived. pic.twitter.com/EQT3RbR5S7 — Ground Zero (@Nizamane) February 24, 2026
यह भी पढ़ें: Imran Khan को मिली इलाज की इजाजत… 15 गाड़ियों का काफिला और भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे PIMS अस्पताल
ईरान से युद्ध नहीं चाहता अमेरिका
इस समय ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि यदि जिनेवा में परमाणु वार्ता असफल होती है, तो वे ईरान पर सैन्य कार्रवाई का आदेश दे सकते हैं। इसी तहत उन्होंने अमेरिकी नौसेना के दो बड़े युद्धपोत तैनात किए हैं। हालांकि, ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य दबाव की स्थिति बढ़ी हुई है।
