आतंक के आका पर एक और प्रहार…खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वैन पर आतंकी हमला, DSP समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत
Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट जिले में मंगलवार को पुलिस वाहन पर हुए भीषण हमले में सात लोगों की जान चली गई। इस आतंकी हमले ने पाकिस्तान में दहशत पैदा कर दी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
हमले के बाद मौके पर पुलिस और सेना के जवान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Terrorist Attack in KP: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट जिले में मंगलवार को पुलिस वाहन पर हुए भीषण हमले में सात लोगों की जान चली गई। प्रशासन के अनुसार, दूरदराज इलाके में हमलावरों ने पुलिस वैन को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस खतरनाक हमले में डीएसपी असद महमूद सहित 6 पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई। पास से गुजर रहे कुछ लोग भी फायरिंग में घायल हुए हैं।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने घात लगाकर लाची के डीएसपी असद को अपना मुख्य निशाना बनाया। शकरदरा रोड के करीब जंगलों में छिपे हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस गाड़ी पर कई तरफ से अचानक भारी गोलीबारी शुरू कर दी। इस अप्रत्याशित हमले के कारण डीएसपी और उनके सुरक्षा गार्डों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आतंकियों ने पुलिस वैन को आग लगाई और फरार हो गए।
KP के गवर्नर ने बताया आतंकी हमला
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीएसपी सहित सात लोगों की हत्या के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की कड़ी घेराबंदी कर ली है। घटनास्थल पर पुलिस की कई अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं और फरार हमलावरों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, केपी के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने इसे एक आतंकवादी हमला बताया है और गुनाहगारों को सख्त सबक सिखाने की बात कही है।
सम्बंधित ख़बरें
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
होर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
KP में लगातार हो रहे आतंकी हमले
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में पिछले काफी समय से हिंसा और आतंकी वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। इन हमलों में विशेष रूप से स्थानीय पुलिस और पाकिस्तानी सेना के जवानों को मुख्य निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना और वहां की सरकार इन हमलों के पीछे टीटीपी और बीएलए जैसे गुटों को जिम्मेदार मानती है। ये दोनों ही संगठन लंबे समय से सेना को टारगेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘2025 में हवा…अब समंदर की बारी’, पहलगाम के मास्टरमाइंड ने दी गीदड़भभकी, खौफ में खोल दी पाकिस्तान की पोल
इससे ठीक एक दिन पहले केपी के करक जिले में भी आतंकियों ने फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के जवानों को निशाना बनाकर घातक हमला किया था। उस घटना में तीन जवान मारे गए थे और कम से कम तीन घायल हुए थे। वहीं, पिछले सप्ताह बाजौर जिले में एक सैन्य चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमलावर ने बड़ा विस्फोट किया था। इन घटनाओं से पूर्व राजधानी इस्लामाबाद में भी एक बड़ा आतंकी हमला हो चुका है।
