-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Us Government Shutdown Ends 20000 Flights Affected 1 Million Employees Unpaid
अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन: 20,000 उड़ानें प्रभावित, 10 लाख कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
- Written By: प्रिया सिंह
US Government: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इतिहास के सबसे लंबे सरकारी शटडाउन को खत्म करते हुए वित्त पोषण विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जिससे लाखों कर्मचारियों और सेवाओं पर पड़ा असर अब धीरे-धीरे सुधरेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स-सोशल मीडिया)
US Government Shutdown Ends: अमेरिका में सरकारी शटडाउन के कारण कई सप्ताह तक कामकाज ठप रहा। इस दौरान 20,000 उड़ानें रद्द या विलंबित हुईं और 10 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त पोषण विधेयक पर हस्ताक्षर कर इस संकट का अंत कर दिया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य स्थिति बहाल होने में अभी भी कई दिन लगेंगे।
ट्रंप ने किया शटडाउन समाप्त
बुधवार शाम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित वित्त पोषण विधेयक पर हस्ताक्षर कर अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे सरकारी शटडाउन को खत्म कर दिया। ट्रंप ने कहा कि इस शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स जिम्मेदार हैं, क्योंकि उनकी वजह से देश को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
उड़ानें रद्द, कर्मचारियों को वेतन नहीं
ट्रंप ने बताया कि शटडाउन के कारण लगभग 20,000 उड़ानें रद्द या विलंबित हुईं और 10 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। साथ ही, लाखों जरूरतमंद अमेरिकियों को मिलने वाले फूड स्टैम्प लाभ भी रोक दिए गए। हजारों छोटे व्यवसाय और संघीय ठेकेदार भी इस संकट की मार झेलते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
Israel US Tension: इजरायल को अब अमेरिका की खैरात की जरूरत नहीं, नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान
UFO Investigation: एलियन की तलाश तेज! व्हाइट हाउस ने बनाई विशेष टीम, हार्वर्ड के मशहूर वैज्ञानिक करेंगे जांच
ट्रंप का बयान
ओवल ऑफिस में विधेयक पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा, “आज हम स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि हम कभी भी जबरन वसूली के आगे नहीं झुकेंगे।” उनके चारों ओर मौजूद रिपब्लिकन सांसदों ने तालियां बजाकर इस फैसले का स्वागत किया।
🚨BREAKING: IT’S OFFICIAL: President Trump SIGNS the Bill to RE-OPEN the Government after 40+ days of the Schumer Shutdown! “It is an honor now to sign this incredible bill and get our country working again. Thank you!” pic.twitter.com/WnkZXIDRg5 — The Patriot Oasis™ (@ThePatriotOasis) November 13, 2025
सरकारी कामकाज कब होगा सामान्य
परिवहन सचिव सीन डफी ने बताया कि बड़े हवाई अड्डों पर उड़ान प्रतिबंध हटाने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। वहीं, लगभग 6.7 लाख छुट्टी पर गए सरकारी कर्मचारी अब काम पर लौटेंगे और 60,000 से अधिक हवाई यातायात नियंत्रक व सुरक्षा कर्मचारी को भी जल्द ही वेतन मिलेगा।
विधेयक से मिलेगी राहत
वित्त पोषण विधेयक में संघीय कर्मचारियों की छंटनी को रद्द करने, जनवरी तक नई छंटनी पर रोक लगाने और सभी प्रभावित कर्मचारियों को वेतन की गारंटी देने का प्रावधान शामिल है। सरकार अब धीरे-धीरे अपने कामकाज को फिर से शुरू करेगी, लेकिन अर्थव्यवस्था और परिवारों पर पड़े इस नुकसान का पूरा असर समझने में कई सप्ताह या महीनों का समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें: चीन का GJ-11 ड्रोन बना आसमान का नया बादशाह, अमेरिकी F-35 को दे सकता है चुनौती
अमेरिका में यह शटडाउन इतिहास का सबसे लंबा था, जिसने न केवल प्रशासन को बल्कि आम नागरिकों को भी गहराई से प्रभावित किया। ट्रंप के इस कदम से अब राहत की उम्मीद तो जगी है, पर पूर्ण सामान्य स्थिति लौटने में अभी वक्त लगेगा।
Us government shutdown ends 20000 flights affected 1 million employees unpaid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














