सांकेतिक तस्वीर
US Navy F-35 Jet Crashes: अमेरिका के कैलिफोर्निया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अमेरिकी नेवी का एक एफ-35 फाइटर जेट क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार, हादसे में विमान के पायलट ने क्रैश होने से पहले सफलतापूर्व इजेक्ट कर लिया। इसकी पुष्टी अमेरिकी नेवी ने ही है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हादसे का शिकार हुआ विमान एक स्टील्थ फाइटर जेट था, जो स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VF-125 का हिस्सा था। नेवी ने बताया कि, इस स्क्वाड्रन का उपयोग पायलटों की ट्रेनिंग के लिए किया जाता है। दुर्घटना शाम लगभग 6:30 बजे हुई। यही विमान हाल ही में भारत के केरल में कई दिनों तक फंसा रहा था, जब यह ब्रिटेन के एक एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात था।
एफ-35 एक पांचवीं पीढ़ी का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है, जो स्टील्थ क्षमताओं, सेंसर फ्यूजन और नेटवर्क-सक्षम ऑपरेशनों जैसी उन्नत तकनीकों से लैस है। यही विशेषताएं इसे नौसेना के लिए सबसे भरोसेमंद लड़ाकू विमानों में से एक बनाती हैं। एफ-35सी वेरिएंट के पंख वायुसेना के एफ-35ए की तुलना में बड़े होते हैं, जिससे यह एयरक्राफ्ट कैरियर पर आसानी से लैंड कर सकता है। इस विमान के बारे में कहा जाता है कि यह किसी भी रडार सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है। इसमें अत्याधुनिक AESA रडार सहित कई अन्य हाई-टेक तकनीकें शामिल हैं, जो इसे बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली बनाती हैं।
US Navy’s F-35 stealth fighter jet CRASHES near Naval Air Station Lemoore, California. What went wrong with the most advanced jet?pic.twitter.com/Imy6saPUiM
— Fatima Boone (@FBoonenice) July 31, 2025
एफ-35C फाइटर जेट में प्रैट एंड व्हिटनी का शक्तिशाली F135 इंजन लगा हुआ है। यह अत्याधुनिक युद्धक विमान लगभग 2200 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता रखता है। यह परमाणु हथियारों के साथ-साथ कई तरह की मिसाइलों और बमों को ले जाने में सक्षम है। इसमें हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और गाइडेड बम जैसे आधुनिक हथियार शामिल हैं। एफ-35C न केवल हवाई युद्ध में श्रेष्ठता स्थापित करने में सक्षम है, बल्कि यह जासूसी और निगरानी जैसे मिशनों को भी अंजाम दे सकता है। अमेरिकी नौसेना इस विमान का उपयोग 2019 से कर रही है।
ये भी पढ़ें: दोनों देशों की डेड इकनॉमी…भारत और रूस की दोस्ती से तिलमिलाए ट्रंप ने दी धमकी
एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट को दुनिया के सबसे मंहगे विमान माना जाता है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने इसे बनाने में करीब 10 करोड़ डॉलर पैसे की तरह बहाए थे। पहले केरल आपात लैडिंग और क्रैश से दुनियाभर में अमेरिका की फजीहत हो रही है।