-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Why British F 35 Fighter Jet Is Stranded In Kerala For 20 Days
ब्रिटेन के लड़ाकू विमान का केरल में निकला धुआं, 20 दिन से फंसा है खतरनाक F-35
- Written By: अर्पित शुक्ला
केरल में बीते 20 दिनों से रॉयल ब्रिटिश नेवी का एक प्लेन फंसा हुआ है। इसे लेकर कई तरह के कयास चल रहे हैं।

ब्रिटेन के लड़ाकू विमान का केरल में निकला धुआं, 20 दिन से फंसा है खतरनाक F-35
तिरुवनंतपुरम: ब्रिटेन की रॉयल नेवी का F-35B फाइटर जेट पिछले 20 दिन से केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसा हुआ है। इस विमान की कीमत करीब करीब 950 करोड़ रुपये है जो की 14 जून को इमरजेंसी लैंडिंग के बाद से एयरपोर्ट पर खड़ा है। फिफ्थ जेनरेशन के स्टील्थ जेट के भारत में 20 दिन से फंसे होने के बाद कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर अब तक इस विमान की वापसी क्यों नहीं हो पाई है।
केरल में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खड़े इस ब्रिटिश फाइटर जेट की सुरक्षा में CISF के जवान तैनात किए गए हैं। इसके बारे में शुरुआत में बताया गया था कि कम फ्यूल के कारण इसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, बाद में पता चला कि उसके हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी थी। ब्रिटिश टीम समेत कई अन्य कोशिशों के बावजूद भी विमान अब तक सही नहीं हो सका और उड़ान भरने में सक्षम नहीं है।
क्यों फंसा ब्रिटिश F-35B विमान?
ब्रिटिश रॉयल नेवी F-35B लाइटनिंग II फाइटर जेट, जो एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स कैरियर स्ट्राइक समूह का हिस्सा था, 14 जून को तिरुवनंतपुरम में लैंड हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने केरल के तट से लगभग 100 समुद्री मील दूर स्थित ब्रिटिश एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भरी थी, लेकिन फ्यूल कम होने के बाद उसे तिरुवनंतपुरम में उतारा गया।
सम्बंधित ख़बरें
सऊदी अरब में फांसी का ‘खौफनाक’ रिकॉर्ड, 6 महीने में 100 को दी गई सजा; ड्रग्स केस में हुई सबसे ज्यादा मौतें
जल्द ही यहां आइटम सॉन्ग पर नाचेंगे मंत्री! विधानसभा या फिल्म सेट? उधयनिधि का CM विजय पर तीखा प्रहार
Explainer: शिप रीसाइक्लिंग का किंग बना भारत, जानिए कैसे समुद्र का कबाड़ बना देश के लिए ‘सोना’ जितना कीमती?
नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का झटका, 14 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, इस बैंक को चुकाने होंगे 100 करोड़
भारत के हथियारों पर फिदा हुआ घाना, बोला- हमें चाहिए Weapon के साथ ट्रेनिंग भी
कितना खतरनाक है F-35B विमान?
ब्रिटेन का F-35 लड़ाकू विमान एक अत्याधुनिक स्टील्थ मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसे विशेष रूप से रडार से बचने की क्षमता, सुपरसोनिक गति और अत्यधिक युद्धक क्षमता के लिए डिजाइन किया गया है। यह विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमले करने में सक्षम है, साथ ही इसमें अत्याधुनिक सेंसर, नेटवर्क-कनेक्टिविटी और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम लगे हैं जो इसे आधुनिक युद्धक्षेत्र में अत्यधिक प्रभावी बनाते हैं। F-35 को वर्टिकल लैंडिंग और कम दूरी से टेक-ऑफ जैसी विशेष क्षमताएं भी प्राप्त हैं, जिससे यह विमानवाहक पोतों और सीमित रनवे वाले क्षेत्रों में भी आसानी से ऑपरेट कर सकता है।
Why british f 35 fighter jet is stranded in kerala for 20 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Women In Diplomacy: जानिए भारत की उन महिला राजनयिकों के बारे में जिन्होंने वैश्विक मंच पर बनाई अलग पहचान
Jun 24, 2026 | 12:49 PM‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 12:47 PMहत्या की कोशिश में 2 बार फेल हुई थी सिया, तीसरी बार में…’, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
Jun 24, 2026 | 12:47 PMभंडारा में अधूरी सड़कें बनी मुसीबत, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
Jun 24, 2026 | 12:43 PMनागपुर एयरपोर्ट पर अचानक उतरा सैकड़ों बगुलों का विमान! रनवे पर कब्जा देख अथॉरिटी भी हैरान, 3 घंटे चला रेस्क्यू
Jun 24, 2026 | 12:36 PM‘जो फिट है वही हिट है’… एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन में संजय मयूख का बड़ा संदेश
Jun 24, 2026 | 12:35 PMFrance Music Festival में खौफनाक हरकत: महिलाओं पर सिरिंज अटैक और रेप से मचा हड़कंप, जश्न बदला दहशत में
Jun 24, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














