- Hindi News »
- World »
- Us California Fire Hollywood Stars Left The City President Joe Biden Canceled The Visit
ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले अमेरिका में मचा हाहाकार! 30 हजार लोगों पर आया संकट, Hollywood सितारे भी शहर छोड़ने को मजबूर
- Written By: अर्पित शुक्ला
California Fire: अमेरिका में इन दिनों आग से भीषण तबाही मचाई है। अब तक 1100 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी हैं।

ट्रंप के शपथग्रहण से पहले अमेरिका में मचा हाहाकार! 30 हजार लोगों पर आया संकट, Hollywood सितारे भी शहर छोड़ने को मजबूर
नवभारत डेस्क: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में लगी भीषण आग की वजह से अब तक 30 हजार लोग अपने घरों से पलायन कर चुके हैं। जंगलों में लगी आग के कारण लगातार परिस्थितियां बिगड़ रही हैं। कई हॉलीवुड सितारों ने भी शहर छोड़ दिया है। बुधवार को तेज हवाओं के कारण पैसिफिक पैलिसेड्स और लॉस एंजिल्स क्षेत्र में दो और जगह आग लग गई। लॉस एंजिल्स के तटीय इलाके में रातभर जंगल धधकते रहे।
खबरों के अनुसार सांता मोनिका और मालिबू के समुद्र तटीय इलाकों में कई इमारतें भी नष्ट हो चुकी हैं। आग ने पैसिफिक पैलिसेड्स में करीब 3000 एकड़ (1200 हेक्टेयर) में खूब तबाही मचाई है। इस इलाके में हॉलीवुड के कई सितारे भी रहते हैं।
California’s burning, and Newsom and Bass are fanning the flames with their incompetence! From Pacific Palisades to Pasadena, Malibu to beyond, our state is in ashes because they can’t manage a fire, let alone a state. They’ve failed us, failed our homes, and failed our safety.… pic.twitter.com/yshfRKjR7m — Afshine Emrani MD FACC (@afshineemrani) January 8, 2025
भयानक आग में 1000 से ज्यादा इमारतें नष्ट
लॉस एंजिल्स के पेसिफिक पेलिसेड्स इलाके में मंगलवार, स्थानीय समयानुसार 7 जनवरी को सुबह 10:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अब तक 1100 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी हैं। अधिकारियों के अनुसार, आग ने 5,000 एकड़ (करीब 2,000 हेक्टेयर) से ज्यादा इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। लॉस एंजिल्स के अग्निशमन प्रमुख एंथनी मैरोन ने बताया कि आग के कारण हजारों लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। आग को रोकने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
US Crime: 145 बच्चों का ऑनलाइन यौन शोषण करने वाले कनाडाई को अमेरिका में 33 साल की सजा मिली
ट्रंप के 2 कार्यकाल और 15 देशों पर वार; जानिए कैसे दुनिया का हर 13वां देश आया उनके निशाने पर
Abraham Accords: ट्रंप ने इस्लामिक देशों पर दबाव डाला, ईरान डील को अब्राहम समित से जोड़ा
Venezuela Energy: ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हुआ बड़ा ऊर्जा समझौता
बाइडन ने रद्द की कैलिफोर्निया यात्रा
कैलिफोर्निया में जंगल की आग के कारण हालात और भी खराब हो गए हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि तेज हवाएं स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं। लॉस एंजिल्स यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि आग के कारण तीन स्कूलों के छात्रों को अस्थायी रूप से दूसरी जगह भेजा जा रहा है। बचाव दल दिन-रात लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सुरक्षित स्थानों को आपात शेल्टर के रूप में तैयार किया गया है।
खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोर्निया के रिवरसाइड काउंटी का दौरा रद्द कर दिया है, जहां उन्हें दो नए राष्ट्रीय स्मारकों की घोषणा करनी थी। अब बाइडन अपना भाषण लॉस एंजिल्स में देंगे।
Us california fire hollywood stars left the city president joe biden canceled the visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














