- Hindi News »
- World »
- Us Border Security Arrests Irgc Linked 11 Iranian Citizens
अमेरिका में घूम रहे हैं ईरानी किलर, ICE ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार, प्लान फेल
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिका में 11 ईरानी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद एजेंसियों ने दावा किया कि इनमें से कुछ के तार इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े हैं, जिससे सुरक्षा की चिंता बढ़ी।

अमेरिका ने 11 ईरानी लोगों को गिरफ्तार किया (फोटो- सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: ईरान और इजराइल के बीच मंगलवार को सीजफायर हो गया। इसी दौरान अमेरिका से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। अमेरिकी एजेंसियों ने दावा किया है कि देश में कई ईरानी कॉन्ट्रैक्ट किलर मौजूद हैं। इनमें से कुछ का संबंध ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से है। इसका खुलासा तब हुआ जब अमेरिका ने 11 ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट (ICE) ने 11 ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आईसीई एजेंट ने दावा किया कि एक व्यक्ति पूर्व में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड का स्नाइपर रह चुका है। इसके अलावा आईसीई ने भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिसे 20 साल पहले ही अमेरिका से निर्वासित कर दिया गया था। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनावपूर्ण स्थिति चल रही है। यही कारण है कि इसे लेकर कई सारे सवाल उठ रहे हैं, खासकर अमेरिका में ईरानी कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की मौजूदगी को लेकर।
एक अमेरिकी नागरिक भी गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीई एजेंटों ने रविवार को उत्तरी अलबामा में एक ईरानी नागरिक, रिबवर कर्मी, को गिरफ्तार किया। उसके पास ईरानी सेना का पहचान पत्र (आईडी कार्ड) मिला, जिससे यह खुलासा हुआ कि वह 2018 से 2021 के बीच स्नाइपर के रूप में कार्यरत था। कर्मी अक्टूबर 2024 में के-1 वीजा पर अमेरिका में दाखिल हुआ था। इसके साथ ही एक अमेरिकी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने आईसीई एजेंटों को जान से मारने की धमकी दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
🚨 Since Sunday, @ICEgov has arrested 11 Iranian nationals in the U.S. illegally across eight states — including a former sniper in the Islamic Revolutionary Guard Corps. pic.twitter.com/mrwlpn0xzC — Rapid Response 47 (@RapidResponse47) June 24, 2025
किम जोंग की पहाड़ों में गुप्त मीटिंग, क्या दुनिया में फिर खुल रहा है वॉर फ्रंट?
आपराधिक मामले दर्ज हैं
आईसीई ने बताया कि पकड़े गए 11 ईरानी नागरिकों में से पांच पहले से ही आपराधिक मामलों जैसे चोरी और ड्रग रखने में लिप्त थे। इनमें मेहरान मकरी सहेली शामिल है, जिसे मिनेसोटा के सेंट पॉल के पास से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, वह ईरान की IRGC का पूर्व सदस्य है और उसने हिजबुल्लाह से संबंध स्वीकार किए हैं। एक अन्य व्यक्ति, यूसुफ मेहरिद्नो, जो पिछले आठ वर्षों से अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था, मिसिसिपी के बाहर पकड़ा गया। वह आतंकवादी निगरानी सूची में है और वीजा आवेदन में झूठ बोल चुका है। आईसीई मामले की जांच कर रही है।
Us border security arrests irgc linked 11 iranian citizens
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM













