VIDEO: अमेरिकी एयरपोर्ट पर टकराए 2 विमान, जबरदस्त धमाके के बाद लगी भीषण आग
America Plane Crash:अमेरिका के मोंटाना राज्य में कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर दो विमानों के आपस में टकराने से भीषण आग लग गई, जिससे एक और विमान दुर्घटना हुई।
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिकी एयरपोर्ट पर टकराए 2 विमान, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Plane Crash in America: अमेरिका के मोंटाना में कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर हो गई, जिससे जोरदार आग भड़क उठी। रिपोर्ट के अनुसार, एक छोटा विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय वहां खड़े विमान से टकरा गया। इस हादसे के बाद एयरपोर्ट पर भारी हलचल मच गई, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चार लोगों को लेकर आ रहा एक सिंगल इंजन वाला छोटा विमान (सोकाटा टीबीएम 700 टर्बोप्रॉप) दोपहर करीब 2 बजे कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर उतर रहा था, तभी उसने एयरपोर्ट पर खड़े दूसरे विमान से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आग लग गई।
तीन यात्री सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक विमान रनवे के अंत में दुर्घटनाग्रस्त होकर दूसरे विमान से टकरा गया। जिस विमान ने लैंडिंग की कोशिश की, उसमें आग लग गई, लेकिन पायलट और तीन यात्री सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहे। दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका एयरपोर्ट पर इलाज किया गया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना की आवाज सुनी और देखते ही इलाके में काले धुएं का गुबार फैला हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
प्लेन में भरकर भेजे 1.7 अरब डॉलर…JCPOA डील पर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा, ओबामा-बाइडेन पर साधा निशाना
अजब पाकिस्तान का गजब कारनामा…इंटरनेशनल क्रिमिनल को बना दिया सरकारी टीम का हिस्सा, VIDEO देख मचा हड़कंप
गुरुद्वारे के अंदर चली गोली…जर्मनी में भिड़े दो सिख गुट, हिंसक झड़प में 11 घायल, सामने आया डराने वाला VIDEO
शांति वार्ता के लिए तैयार हुआ Iran! अमेरिकी मिडिया का दावा, आज इस्लामाबाद पहुंचेगा ईरानी डेलिगेशन
देखें Video-
🚨🇺🇸 BREAKING: MID-AIR DISASTER ON THE GROUND IN MONTANA 2 planes collided at Kalispell Airport, erupting into a massive fireball. Details on casualties are still unknown, but rescue crews are flooding the scene in a major emergency response. Source: @nicksortor pic.twitter.com/wf7CH0gslR — Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 11, 2025
एवरग्रीन, स्मिथ वैली और व्हाइटफिश के अग्निशमन कर्मचारी कालीस्पेल के टीम के साथ मिलकर आसपास फैली घास की आग को बुझा लिया। लोगों का कहना है कि फोम का इस्तेमाल करके आग को कुछ ही मिनटों में बुझा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
दुर्घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं
FAA के Record के अनुसार, हादसे वाला विमान 2011 में निर्मित हुआ था और यह वॉशिंगटन राज्य के पुलमैन में स्थित Meter Sky LLC कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस कंपनी ने अभी तक इस दुर्घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
अभी पिछले हफ्ते ही अमेरिका में एक और विमान हादसा हुआ था। एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान उत्तरी एरिजोना में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह विमान न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क स्थित सीएसआई एविएशन कंपनी का था और फ्लैगस्टाफ से लगभग 200 मील (321 किलोमीटर) दूर चिनले एयरपोर्ट के पास क्रैश हुआ। विमान में मौजूद मेडिकल टीम एक मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए जा रही थी।
यह भी पढे़ें:- भारत से लड़ेगा मेरा बेटा, शहीद हुआ तो… बौखलाए ‘मुल्ला मुनीर’ ने कही चौंकाने वाली बात
एवरग्रीन, स्मिथ वैली और व्हाइटफिश के फायरफाइटर्स ने कालीस्पेल टीम के साथ मिलकर आस-पास फैली घास की आग को बुझाने में मदद की। लोगों ने बताया कि फोम का इस्तेमाल करके आग को कुछ ही मिनटों में कंट्रोल कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
