- Hindi News »
- World »
- United Nations Commitment Reaffirmed On Anti Racism Goals Some Members Rejected
संयुक्त राष्ट्र : नस्लवाद विरोधी लक्ष्यों को लेकर फिर जताई गई प्रतिबद्धता, कुछ सदस्यों ने किया खारिज
- Written By: वैष्णवी वंजारी

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2001 के ऐतिहासिक लेकिन विवादास्पद नस्लवाद विरोधी सम्मेलन की स्मृति में वर्षगांठ बैठक आयोजित कर दुनिया भर में नस्लवाद से निपटने के लिए प्रयासों को दोगुना करने की प्रतिबद्धता जताई लेकिन इस पर एक बार फिर मतभेद देखने को मिले।
दक्षिण अफ्रीका के डरबन में दो दशक पहले हुए सम्मेलन को याद करते हुए, महासभा ने बुधवार को एक प्रस्ताव को स्वीकार किया जिसमें कुछ प्रगतियों को स्वीकार किया गया लेकिन अफ्रीकी विरासत और कई अन्य समूहों जैसे रोमा शरणार्थियों के खिलाफ, युवा से लेकर बूढ़ों तक, विकलांग लोगों से लेकर विस्थापित हुए लोगों को निशाना बनाकर किए जाने वाले भेदभाव, हिंसा और असहिष्णुता में वृद्धि की निंदा की।
सम्बंधित ख़बरें
तुरंत हमले रोको, वरना…पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में एक्टिव हुआ UN, एंटोनियो गुटेरेस ने जारी किया बयान
‘ला ला लैंड में जी रहा पाक…’, UN में भारत को घेरने चला था पाकिस्तान, भारतीय बेटी ने लगा दी तगड़ी क्लास
ईरान की अमेरिका को सीधी चुनौती, ‘हमला हुआ तो राख होंगे अमेरिकी सैन्य ठिकाने’; ट्रंप की धमकी पर UN में पलटवार
भारत-इजरायल की दोस्ती खत्म! PM मोदी के दौरे से ठीक पहले उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान का दिया साथ
अफ्रीकी विरासत वाले लोगों के लिए मुआवजे और नस्ली न्याय पर केंद्रित एक बैठक में, महासभा ने गुलामी, उपनिवेशवाद और नरसंहार के प्रभावों की ओर इशारा किया और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अफ्रीकी मूल के लोग राष्ट्रीय संस्थानों के माध्यम से “पर्याप्त हर्जाना या संतुष्टि” प्राप्त कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने वीडियो के माध्यम से सभा से कहा, “अफ्रीकियों के लाखों वंशज जिन्हें गुलामी में बेच दिया गया था, वे अल्प विकास, नुकसान, भेदभाव और गरीबी के जीवन में अब भी फंसे हुए हैं।”
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से “मानव जाति के इतिहास में सबसे स्याह समय में से एक और अद्वितीय बर्बरता के अपराध” के लिए क्षतिपूर्ति के मुद्दे को उठाने का आग्रह किया। महासभा के प्रस्ताव में धार्मिक पूर्वाग्रहों- विशेष रूप से मुस्लिम विरोधी, यहूदी विरोधी और ईसाई विरोधी पूर्वाग्रहों के कारण होने वाली बुराइयों का भी उल्लेख किया गया है, लेकिन 20 साल पहले डरबन बैठक के बारे में लगातार शिकायतें किए जाने के कारण इजराइल, अमेरिका और कुछ अन्य देशों ने बैठक का बहिष्कार किया।
वहां, अमेरिका और इजराइल इसलिए पीछे हट गए थे क्योंकि प्रतिभागियों ने एक घोषणा पत्र का मसौदा तैयार किया था जिसमें इजराइल के फलस्तीनियों के साथ व्यवहार की निंदा की गई थी। जमैका भले ही बुधवार की बैठक में शामिल हुआ लेकिन उसने कहा कि नई राजनीतिक घोषणा में गुलामी की क्षतिपूर्ति के लिए पर्याप्त आग्रह नहीं किया गया है। (एजेंसी)
United nations commitment reaffirmed on anti racism goals some members rejected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिलाओं के लिए वरदान है क्रैनबेरी, ये जादुई हेल्थ बेनिफिट्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Feb 28, 2026 | 11:07 PMरश्मिका मंदाना की शाही एंट्री, पालकी में बैठकर पहुंचीं मंडप, विजय देवरकोंडा संग लिए सात फेरे
Feb 28, 2026 | 10:58 PMरुद्रपुर में स्कॉर्पियो घुसाई शराब की दुकान के अंदर, CCTV वीडियो पर भड़की इंटरनेट की पब्लिक
Feb 28, 2026 | 10:54 PMदासुन शनाका की लाजवाब पारी, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका 5 रन से हारा, फिर भी पाकिस्तान सेमीफाइनल से हुई बाहर
Feb 28, 2026 | 10:52 PMवर्धा: प्रति व्यक्ति आय में भारी उछाल, पर कृषि पिछड़ी; 12 साल में खेती की आय में मामूली बढ़ोतरी
Feb 28, 2026 | 10:42 PMबीच सड़क पुलिस से भिड़े अधेड़ शख्स का वीडियो वायरल, एक मुक्के में पुलिसकर्मी को गिराया
Feb 28, 2026 | 10:36 PMRajpal Yadav Upcoming Film: राजपाल यादव का बड़ा दावा, बोले- मेरे पास 1200 करोड़ का काम, 2026 तक मिलेगा रिजल्ट
Feb 28, 2026 | 10:31 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM














