Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूक्रेन ने जंग में उतारा ‘साइलेंट हथियार’, बिना आवाज और रोशनी के ड्रोन को कर देगा राख; Putin की टेंशन बढ़ी

Ukraine Sunray Silent Killer: यूक्रेन ने 'सनरे' नामक एक नया प्रलयंकारी लेजर हथियार विकसित किया है जो बिना किसी आवाज या बीम के 2 किमी दूर तक दुश्मन के ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर सकता है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 13, 2026 | 09:04 PM

रूस-यूक्रेन जंग में बढ़ा तनाव, (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ukraine Anti Drone Laser Weapon System: रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध में अब एक ऐसे हथियार की एंट्री हुई है जिसे ‘साइलेंट किलर’ के नाम से जाना जा रहा है। यूक्रेन ने ‘सनरे’ (Sunray) नामक एक नया एयर डिफेंस सिस्टम विकसित किया है, जो बिना किसी आवाज और दिखाई देने वाली रोशनी के दुश्मन के ड्रोनों को पल भर में राख कर देता है। इसे पहले ‘ट्राइडेंट’ के नाम से जाना जाता था और अब इसे मोर्चे पर तैनात कर दिया गया है।

पिकअप ट्रक से प्रहार और ऑटोमैटिक ट्रैकिंग

‘द अटलांटिक’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस हथियार के प्रोटोटाइप का हाल ही में परीक्षण किया गया है। जहां इसे एक खाली मैदान में पिकअप ट्रक की छत पर रखा गया था। परीक्षण के दौरान जैसे ही एक छोटा यूएवी लॉन्च किया गया लेजर के कैमरों ने उसे ऑटोमैटिकली ट्रैक कर लिया। ऑपरेटर के ‘फायर’ कहते ही कुछ ही सेकंड में ड्रोन ऐसे जलने लगा जैसे उस पर कोई अनदेखी बिजली गिरी हो और वह आग का गोला बनकर जमीन पर गिर गया।

मारक क्षमता और अमेरिकी तकनीक से तुलना

यूक्रेन की अनमैन्ड सिस्टम्स फोर्सेज के कर्नल वादिम सुखारेव्स्की ने बताया कि सनरे आसमान में 1.2 मील (लगभग 2 किमी) की दूरी तक रूसी विमानों को भी मार गिराने में सक्षम है। खास बात यह है कि यह तकनीक अमेरिका के HELIOS लेजर सिस्टम की तुलना में बहुत सस्ती और तेजी से विकसित की गई है। जहां अमेरिकी सिस्टम को बनाने में 4 साल और भारी निवेश लगा, वहीं यूक्रेन ने सनरे को केवल 2 साल में तैयार कर लिया और इसकी प्रति यूनिट लागत भी काफी कम है।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद BNP का बड़ा दांव, भारत से की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग

मिसाइल टेस्टिंग से डिप्लोमेसी तक, किम जोंग उन अपनी बेटी को दे रहे हैं ‘स्पेशल ट्रेनिंग; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

‘हिंदुओं के नाम पर…’, पाकिस्तान में हिंदू MLA ने मांगी शराबबंदी, तो मुस्लिम मंत्री ने क्यों किया विरोध?

नेपाल में फिर गूंजा ‘राजा लाओ, देश बचाओ’ का नारा, क्या पड़ोसी देश में फिर होगी राजशाही की वापसी?

यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद BNP का बड़ा दांव, भारत से की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग

‘आज जिंदा रहने के लिए जरूरी’

यूक्रेन के रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव ने इस तकनीक के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ‘एंटी ड्रोन डोम बनाना भविष्य की बात नहीं, बल्कि आज जिंदा रहने के बारे में है’। यूक्रेन की हथियार कंपनियां इस युद्ध में व्यक्तिगत रूप से निवेश कर रही हैं, जबकि अमेरिकी कंपनियों का ध्यान लाभ पर अधिक होता है। यूक्रेन को उम्मीद है कि यह ‘साइलेंट किलर’ रूसी ड्रोनों के आतंक को खत्म करने में गेम-चेंजर साबित होगा।

Ukraine unveils sunray laser weapon silent killer russia drone war

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 09:04 PM

Topics:  

  • Russia-Ukraine War
  • Ukraine
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.