Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिसाइल टेस्टिंग से डिप्लोमेसी तक, किम जोंग उन अपनी बेटी को दे रहे हैं ‘स्पेशल ट्रेनिंग; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Kim Jong Un Daughter: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपनी 13 साल की बेटी किम जू ए को उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी में हैं। जू ए को घुड़सवारी और डिप्लोमेसी की ट्रेनिंग दी जा रही है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 13, 2026 | 08:16 PM

किम जोंग अपनी बेटी को दे रहे ट्रेनिंग, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kim Jong Un Successor Announcement: उत्तर कोरिया की सत्ता संरचना में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। तानाशाही शासन के गढ़ से आ रही खबरों के मुताबिक, सुप्रीम लीडर किम जोंग उन अपनी 13 साल की बेटी किम जू ए को अपना उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी कर चुके हैं।

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी (NIS) ने सियोल में सांसदों को जानकारी दी है कि किम जोंग उन अगले महीने होने वाली पार्टी की जनरल बैठक में अपनी बेटी के नाम का बड़ा ऐलान कर सकते हैं। किम जू ए को पहली बार 2022 में सार्वजनिक रूप से दुनिया के सामने लाया गया था। उनका जन्म 2013 में हुआ था और उनके अस्तित्व के बारे में सबसे पहले अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी डेनिस रोडमैन ने खुलासा किया था।

स्कूली शिक्षा से दूरी और व्यक्तिगत जीवन

किम जू ए की जीवनशैली आम बच्चों से बिल्कुल अलग है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे औपचारिक स्कूली शिक्षा से दूर हैं और उन्हें घर पर ही उनकी मां द्वारा शुरुआती शिक्षा दी गई है। उत्तर कोरियाई नियमों के विपरीत, जू ए के बाल लंबे हैं जबकि वहां छोटी बच्चियों को कान के नीचे तक बाल रखने की अनुमति नहीं होती जिससे संकेत मिलता है कि वे किसी नियमित स्कूल में नहीं जाती हैं। किम परिवार में औपचारिक शिक्षा को बहुत अधिक महत्व नहीं दिया गया है खुद किम जोंग उन ने स्कूल के बजाय सेना द्वारा संचालित कॉलेज में हथियारों की बारीकियां सीखी थीं।

सम्बंधित ख़बरें

‘हिंदुओं के नाम पर…’, पाकिस्तान में हिंदू MLA ने मांगी शराबबंदी, तो मुस्लिम मंत्री ने क्यों किया विरोध?

नेपाल में फिर गूंजा ‘राजा लाओ, देश बचाओ’ का नारा, क्या पड़ोसी देश में फिर होगी राजशाही की वापसी?

US के साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत; कैंपस में 8 घंटे तक लगा रहा लॉकडाउन

स्विट्जरलैंड से ब्रिटेन तक, आतंक की जांच; बलूच सरकार ने जारी की ‘मोस्ट वांटेड’ की लिस्ट, कई बड़े नाम शामिल

घुड़सवारी का शौक

किम जू ए को स्कीइंग और घुड़सवारी का गहरा शौक है। घुड़सवारी को किम परिवार में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और जू ए की इस शौक को पूरा करते हुए कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। किम जोंग उन अपनी बेटी को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उसे हर बड़े कार्यक्रम, विशेष रूप से हथियार परीक्षणों और सैन्य आयोजनों में साथ लेकर जाते हैं। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य उसे डिप्लोमेसी, शिष्टाचार और सरकार चलाने की बारीकियां सिखाना है।

यह भी पढ़ें:- ‘हिंदुओं के नाम पर…’, पाकिस्तान में हिंदू MLA ने मांगी शराबबंदी, तो मुस्लिम मंत्री ने क्यों किया विरोध?

बेटा होने के बावजूद बेटी ही क्यों?

किम परिवार में अब तक सत्ता पुरुषों के पास ही रही है ऐसे में 13 साल की बेटी को चुनना कई सवाल खड़े करता है। खुफिया जानकारियों के अनुसार, किम जोंग उन के तीन बच्चे हैं जिनमें सबसे बड़ा बेटा है। हालांकि, उस बेटे को जनता की नजरों से दूर रखा गया है क्योंकि वह अज्ञात विकलांगता के कारण काफी ‘कमजोर’ बताया जाता है। इसी कारण किम जोंग उन अपनी बेटी को उत्तराधिकारी के रूप में पेश कर रहे हैं। जू ए की सार्वजनिक उपस्थिति यह दर्शाती है कि किम परिवार अपनी सत्ता की निरंतरता को लेकर गंभीर है।

Kim jong un daughter kim ju ae north korea successor training education life story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 08:16 PM

Topics:  

  • Kim Jong Un
  • North Korea
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.