Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बड़े ‘हवाई हमले’ की तैयारी में जेलेंस्की! फ्रांस से आ रहे खतरनाक लड़ाकू विमान, पुतिन की उड़ी नींद

Ukraine Rafale Jets Deal: रूस की बढ़ती सैन्य आक्रामकता के बीच यूक्रेन ने फ्रांस के साथ एक ऐतिहासिक रक्षा सौदा कर लिया है। पेरिस में हुए इस समझौते के तहत यूक्रेन को 100 राफेल लड़ाकू विमान मिलेंगे।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 17, 2025 | 08:27 PM

जेलेंस्की ने फ्रांस से 100 राफेल की डील की, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Zelensky Macron Defence Deal: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बड़े और रणनीतिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता न सिर्फ वर्तमान संकट को देखते हुए महत्वपूर्ण है, बल्कि यूक्रेन की भविष्य की वायुसेना को पुनर्गठित करने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।

इस डील के तहत फ्रांस यूक्रेन को 100 राफेल लड़ाकू विमान उपलब्ध कराएगा, जो रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ऐतिहासिक दस्तावेज पर साइन

फ्रांस के विलाकुब्ले एयरबेस पर जेलेंस्की और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस ऐतिहासिक दस्तावेज पर साइन किए। टीवी फुटेज में दोनों नेताओं को राफेल जेट के सामने इस समझौते को औपचारिक रूप से मंजूरी देते हुए देखा गया। जेलेंस्की ने फ्रांस की मीडिया से बातचीत में पुष्टि की कि यूक्रेन ने आधिकारिक तौर पर 100 राफेल फाइटर जेट ऑर्डर किए हैं। एलिसे पैलेस ने भी इस संख्या को सही बताया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि विमान मौजूदा फ्रेंच बेड़े से आएंगे या नए ऑर्डर के रूप में तैयार किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

US-Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मध्य पूर्व भेजा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा युद्धपोत

बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की प्रचंड जीत, सुखदेव भगत ने जताई अल्पसंख्यकों की बेहतरी की उम्मीद

Bangladesh Election 2026: BNP ने जीतीं 213 सीटें, तारिक रहमान ने भारत के साथ रिश्तों पर दिखाई सकारात्मकता

Bangladesh Election: BNP की जीत का भारत के लिए क्या हैं मायने, सुधरेंगे रिश्ते या बढ़ेगा चीन का खतरा?

मिसाइलें भेजने की भी घोषणा

यह डील लगभग 10 साल की रणनीतिक एविएशन पार्टनरशिप का हिस्सा मानी जा रही है। माना जा रहा है कि शुरुआती खेप में कुछ राफेल विमानों की आपूर्ति फ्रांस के मौजूदा स्टॉक से की जा सकती है, जबकि बाकी भविष्य में निर्मित होंगे। यूक्रेन की योजना कुल 250 लड़ाकू विमानों की वायुसेना तैयार करने की है, जिसमें अमेरिकी F-16 और स्वीडन का ग्रिपेन भी शामिल है।

फ्रांस शुरुआत से ही यूक्रेन की एयर डिफेंस को मजबूत करने में रुचि दिखा रहा है। हाल ही में फ्रांस ने मिराज लड़ाकू विमान और Aster-30 मिसाइलें भेजने की भी घोषणा की थी। हालांकि मैक्रों की सरकार घरेलू राजनीतिक और बजटीय चुनौतियों का सामना कर रही है, फिर भी फ्रांस ने यूक्रेन को दीर्घकालिक सैन्य सहायता देने का वादा दोहराया है।

एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी को लेकर भी चर्चाएं

विशेषज्ञों का मानना है कि राफेल जैसे एडवांस्ड फाइटर जेट्स के लिए यूक्रेनी पायलटों को लंबी और कड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों से गुजरना होगा। इसके बावजूद, कीव का मानना है कि ये विमान आने वाले वर्षों में जंग के समीकरण को बदलने में निर्णायक साबित होंगे।

जेलेंस्की की यह यात्रा केवल राफेल डील तक सीमित नहीं रहने वाली। सूत्रों के अनुसार, SAMP/T एयर डिफेंस सिस्टम, अगली पीढ़ी की मिसाइलें और एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। हालांकि सबसे बड़ा सवाल अभी भी यही है विशाल राफेल सौदे की फंडिंग कैसे होगी? यूक्रेन अब तक बड़े पैमाने पर अमेरिकी सहायता पर निर्भर रहा है, और यूरोप में भी वित्तीय समर्थन को लेकर बहस जारी है।

यह भी पढ़ें:- सजा-ए-मौत के बाद अब नई कार्रवाई! शेख हसीना को लेकर बांग्लादेश की बड़ी चाल, भारत में हलचल तेज

इसके बावजूद, राफेल डील को रूस के खिलाफ यूक्रेन की दीर्घकालिक रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। सैन्य विश्लेषकों के मुताबिक, यह सौदा न केवल यूक्रेन की वायुसेना को तकनीकी बढ़त देगा, बल्कि पश्चिमी देशों के बीच यूक्रेन को समर्थन देने की एकजुटता का भी बड़ा संकेत है।

Ukraine france rafale deal zelensky signs historic defense agreement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2025 | 08:27 PM

Topics:  

  • Defence Deal
  • France
  • Russia-Ukraine War
  • Ukraine
  • Volodymyr Zelenskyy
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.