-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Ukraine Delegation Reaches Us Signals Ceasefire Talks With America
यूक्रेन-अमेरिका वार्ता से युद्धविराम के संकेत, अमेरिकी नेताओं से मिलने पहुंचा यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल
- Written By: प्रिया सिंह
Russia-Ukraine War: यूक्रेन संघर्ष खत्म करने की कोशिशें तेज, यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा। जेलेंस्की ने गरिमापूर्ण युद्धविराम की उम्मीद जताई, रूस ने भी सकारात्मक संकेत दिए।

(सोर्स- सोशल मीडिया)
Ukraine Delegation Reaches US: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल रविवार को अमेरिका पहुंच गया है। यह प्रतिनिधिमंडल युद्धविराम की योजना पर महत्वपूर्ण बातचीत करेगा। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध का सम्मानजनक अंत संभव है।
यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा, युद्धविराम की कोशिशें तेज
रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की दिशा में प्रयास पिछले कुछ दिनों में तेज हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को यूक्रेन का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा, जहां वह अमेरिकी नेताओं के साथ युद्धविराम की रणनीति पर चर्चा करेगा। यह बैठक फ्लोरिडा में होने वाली है, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ भी शामिल होंगे। ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर की भी बैठक में मौजूद रहने की उम्मीद है।
जेलेंस्की बोले- युद्ध का गरिमापूर्ण अंत संभव
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अमेरिका रचनात्मक दृष्टिकोण दिखा रहा है और आने वाले दिनों में युद्ध का सम्मानजनक अंत संभव है। उन्होंने लिखा कि जिनेवा में हुई बैठकों के आधार पर आगे की बातचीत अब अमेरिका में होगी। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के पास आवश्यक दिशा-निर्देश हैं और वे राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुसार आगे बढ़ेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
The Ukrainian delegation should already be in the United States by this evening, U.S. time. The dialogue based on the Geneva points will continue. Diplomacy remains active. The American side is demonstrating a constructive approach, and in the coming days it is feasible to flesh… pic.twitter.com/7eZC5c776w — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) November 29, 2025
जिनेवा वार्ता के नतीजे अमेरिका में तय होंगे
यूक्रेन की नेशनल सिक्योरिटी एंड डिफेंस काउंसिल के सचिव रुस्तम उमरोव इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन और अमेरिका मिलकर समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं और जिनेवा बैठकों का परिणाम अब अमेरिका में तय होगा।” यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब रूस ने यूक्रेन पर 36 मिसाइलों और 600 ड्रोन से हमला किया, जिसमें 3 लोगों की मौत और कई घायल हुए।
पुतिन की चेतावनी और शांति संकेत
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी संकेत दिया है कि अमेरिका की युद्धविराम योजना बातचीत का आधार बन सकती है। हालाकि, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटा, तो रूस सैन्य कार्रवाई तेज कर क्षेत्र पर कब्जा कर लेगा। पुतिन ने कहा कि रूस “गंभीर बातचीत” के लिए तैयार है और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल जल्द मॉस्को पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें: इजरायल-हमास युद्ध में अब तक 70 हजार से ज्यादा फिलस्तीनी मारे गए, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा
यूक्रेन और अमेरिका के बीच यह कूटनीतिक पहल युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में वार्ता का परिणाम दुनिया के लिए बेहद अहम होगा।
Ukraine delegation reaches us signals ceasefire talks with america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














