-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- More Than 70000 Palestinians Killed In Israel Hamas War Says Gaza Health Ministry
इजरायल-हमास युद्ध में अब तक 70 हजार से ज्यादा फिलस्तीनी मारे गए, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा
- Written By: प्रिया सिंह
Israel-Hamas war: गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल-हमास युद्ध में अब तक 70,100 से अधिक फिलस्तीनी मारे गए। युद्धविराम के बावजूद हमले जारी, लेबनान सीमा पर भी तनाव बढ़ा।

इजरायल-हमास युद्ध (सोर्स- सोशल मीडिया)
More than 70,000 Palestinians killed in Israel-Hamas war: इजरायल-हमास युद्ध लगातार और अधिक घातक होता जा रहा है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि मृतकों की संख्या 70 हजार के पार हो गई है। युद्धविराम लागू होने के बावजूद हमले जारी हैं और मलबे से शव बरामद हो रहे हैं। लेबनान सीमा पर भी हालात तनावपूर्ण होते दिख रहे हैं।
इजरायल-हमास युद्ध, मृतकों का आंकड़ा 70 हजार के पार
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 70,100 से अधिक फिलस्तीनी मारे जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि युद्धविराम लागू होने के बाद भी मौत का सिलसिला नहीं रुका है। इजरायली सेना के हमलों में दक्षिणी गाजा क्षेत्र में दो बच्चों समेत कई लोग मारे गए।
7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था युद्ध
युद्ध की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हुई थी जब हमास ने दक्षिणी इजरायल पर बड़ा हमला किया था। इस हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए थे और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। हालांकि युद्धविराम समझौतों के बाद ज्यादातर बंधकों को रिहा कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
Explainer: ईरान ने कर दिया मोसाद वाला कारनामा! इजरायल में खड़ी की जासूसों की फौज, नेतन्याहू की नींद हराम
गाजा में मातम के बीच बरपा कहर, जनाजे पर इजरायली हमले से 7 की मौत; 22 लोग घायल
Explainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
दो बच्चों की मौत से बढ़ा आक्रोश
दक्षिणी गाजा के नासिर अस्पताल में दो बच्चों के शव लाए गए। अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार 8 और 11 साल के दोनों भाई एक स्कूल के पास इजरायली ड्रोन हमले में मारे गए। परिवारों ने कहा कि वे विस्थापितों को आश्रय दे रहे थे। इजरायली सेना का दावा है कि उसने ऐसे लोगों को निशाना बनाया जो ‘‘संदिग्ध गतिविधियों’’ में शामिल थे, हालांकि सेना ने बच्चों की मौत का जिक्र नहीं किया।
लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ा
इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच 14 महीने तक चले युद्ध के बाद लेबनान ने सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। लेबनानी अधिकारियों के अनुसार लगभग 10,000 सैनिक सीमा पर तैनात किए गए हैं और 11 तस्करी मार्गों को बंद कर दिया गया है। सैनिकों ने पत्रकारों को उन जगहों का दौरा भी करवाया जहां पहले हिज्बुल्ला के ठिकाने हुआ करते थे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के संगम विहार में बड़ा हादसा, 4 मंजिला मकान में लगी भीषण आग; 3 की मौत
इजरायल-हमास युद्ध का अंत अभी दिखता नहीं है। लगातार बढ़ता मानवीय संकट अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। युद्धविराम के प्रयासों के बावजूद हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही।
More than 70000 palestinians killed in israel hamas war says gaza health ministry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














