650 km/h ड्रोन को सेकेंडों में राख कर सकता है ब्रिटेन का ‘ड्रैगनफायर’ लेजर हथियार, जानें डिटेल्स
Laser Weapon: ब्रिटेन का ड्रैगनफायर लेजर 650 km/h की स्पीड वाले ड्रोन और मिसाइलों को कुछ सेकेंड में नष्ट कर देता है। 2027 तक इसे Type-45 डिस्ट्रॉयर पर तैनात किया जाएगा।
- Written By: प्रिया सिंह
ब्रिटेन का ड्रैगनफायर लेजर वेपन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Britain DragonFire Laser Weapon: ड्रोन युद्ध का भविष्य बदलने वाला ब्रिटेन का नया लेजर हथियार अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। 650 km/h की स्पीड से उड़ते ड्रोन भी इससे बच नहीं पाते। सिर्फ 1200 रुपये की लागत में यह दुश्मन को मिटा सकता है। रॉयल नेवी में इसकी तैनाती रक्षा क्षेत्र में नई क्रांति मानी जा रही है।
650 km/h की रफ्तार वाले ड्रोन भी नहीं बच पाएंगे
दुनिया तेजी से ड्रोन तकनीक की ओर बढ़ रही है, लेकिन ब्रिटेन ने इससे भी आगे बढ़कर ऐसा हथियार बना लिया है जो बड़े ड्रोन और छोटी मिसाइलों को कुछ सेकंड में धूल में मिला देता है। ‘ड्रैगनफायर’ नाम का यह लेजर सिस्टम स्कॉटलैंड में सफल परीक्षण के बाद अब रॉयल नेवी में शामिल होने के लिए तैयार है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह 650 km/h की रफ्तार वाले ड्रोन को भी एक सटीक लेजर शॉट से नष्ट कर देता है।
3711 करोड़ रुपये का हाई-टेक लेजर प्रोजेक्ट
ब्रिटेन ने 2027 तक इस लेजर सिस्टम को Type-45 डिस्ट्रॉयर जहाजों पर लगाने के लिए MBDA UK को 316 मिलियन पाउंड (करीब 3711 करोड़ रुपये) का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इस प्रोजेक्ट से 600 से ज्यादा हाई-टेक नौकरियां पैदा होंगी। यह लेजर 50 किलोवाट की शक्ति उत्पन्न करता है और पहली बार 2017 में DSEI प्रदर्शनी में दिखाया गया था। हालांकि तकनीकी चुनौतियों और कोविड-19 की वजह से इसमें देरी हुई, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण इसकी जरूरत अचानक बढ़ गई। 2022 की स्टैटिक टेस्टिंग और 2024 के हवाई लक्ष्य परीक्षणों के बाद यह सिस्टम अब युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
Trump की तुनकमिजाजी से अमेरिकी नागरिक हुए परेशान, ईरान युद्ध और पोप से विवाद के बाद गिरी रेटिंग
अमेरिकन ड्रीम से भारतीयों का मोह भंग! 40% से ज्यादा छोड़ना चाहते हैं US, Carnegie Survey के खुलासे मचा हड़कंप
अमेरिका का ‘खामोश’ प्रहार: इंडो-पैसिफिक में ईरान का तेल टैंकर जब्त, बिना गोली चलाए पेंटागन ने पलटी बाजी
ट्रंप की मंत्री को पूल पार्टी करना पड़ा भारी, विवाद के बाद देना पड़ा इस्तीफा, लगे कई और गंभीर आरोप
10 सेकंड में ड्रोन खत्म, खर्च सिर्फ 1200 रुपये
ड्रैगनफायर लेजर हथियार की सबसे बड़ी खासियत इसकी लागत है। सिर्फ £10 (करीब 1200 रुपये) में 10 सेकंड तक लगातार फायर किया जा सकता है। जब तक जहाज पर बिजली उपलब्ध है, यह लेजर अनगिनत बार दुश्मन को निशाना बना सकता है। मिसाइलों की तुलना में यह बेहद सस्ता और तेज विकल्प है। 2023-24 में रेड सी में Type-45 के HMS Diamond जहाज ने हूथी ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराकर इस तकनीक की आवश्यकता को और मजबूत कर दिया था।
डिफेंस टेक्नोलॉजी में नई क्रांति
ड्रैगनफायर सिर्फ एक हथियार नहीं बल्कि भविष्य की युद्ध रणनीति का नया आधार है। लेजर तकनीक तेज, सटीक और बेहद सस्ती रक्षा प्रणाली प्रदान करती है। छोटे, सस्ते और तेज गति वाले ड्रोन हमलों का जवाब अब तुरंत दिया जा सकेगा। MBDA UK, Leonardo, Qinetiq और DSTL की साझेदारी ने इसे ब्रिटेन का सबसे उन्नत रक्षा प्रोजेक्ट बना दिया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका-यूरोप की दादागिरी खत्म! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया-कनाडा संग की खास डील, जानिए क्या है ACITI?
भविष्य के युद्धों की झलक
ड्रैगनफायर दिखाता है कि आने वाले समय में लेजर आधारित ऊर्जा हथियार परंपरागत मिसाइलों की जगह ले सकते हैं। यह हथियार ब्रिटेन को नाटो और वैश्विक रक्षा क्षेत्र में नई बढ़त देगा और छोटे हमलावर उपकरणों के खतरे को तेजी से खत्म करने की क्षमता प्रदान करेगा।
